Advertisement
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों का बर्चस्व हैं। और जब पर्यटकों को बाघिन कुनबे के साथ दीदार करा दे तो जंगल सफ़ारी का मजा दोगुना हो जाता हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बाघिन और उसके दो शावक के आये दिन रोमांचित वीडियो सामने आते है। शनिवार को भी पर्यटक जंगल सफारी करने पहुंचे तो बाघिन और उसके दो शावकों ने पर्यटकों का रास्ता रोक लिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शनिवार को बाघिन और उसका परिवार पर्यटकों की जिप्सी के आगे रस्ते में आराम फरमाता नजर आया। इस नज़ारे को देख कर पर्यटक काफी रोमांचित नजर आये। सभी पर्यटकों ने इस दृश्य का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया। उसी वक्त एक शावक टहलता हुआ पर्यटकों के पास पहुँच गया। जिसे देख पर्यटक घबरा गए। यह वीडियो एसटीआर प्रबंधन ने सोशल मिडिया पर शेयर किया है। इन दिनों बाघिन और उसके दो व्यस्क शावक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए। उनके साथ प्रशिक्षित वाहन चालक और गाइड को भेजा जाता है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |