Advertisement
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के विभीषण वाले बयान पर कहा कि मैंने इस बयान को नहीं सुना है। इसलिए मुझे पूरी तरह से नहीं पता हैं कि उन्होंने क्या कहा है। शर्मा ने कहा मुझे एक्जेक्टली पता नहीं है कि प्रदेश प्रभारी ने किन शब्दों का प्रयोग किया है। सब भगवान राम के भक्त हैं। और भगवान राम के भक्त होने के नाते से ही उन्होंने कुछ कहा होगा। विभीषण भी भगवान राम के भक्त थे। सत्य के साथ थे। और असत्य को पराजित करने लिए थे। शर्मा ने कहा आताताई प्रवृत्तियों को समाप्त करने का विभीषण का संकल्प था। वो तो और महान थे। इसलिए इस दिशा में शब्दों का क्या प्रयोग किया गया मुझे पता नहीं है। वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस के पास तो कुछ है नहीं कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं। मध्यप्रदेश को बचाने के लिए जिन लोगों ने काम किया कांग्रेस औंधे मुंह गिरी, ध्वस्त हो गई तो वो क्या नहीं बोलेंगे। कांग्रेस झूठ छल -कपट की राजनीति करती है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का हमारा नेतृत्व आगामी 2023-24 की तैयारियों के साथ बाकी सारे कामों में जुटा हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कहा। कि बीजेपी विधायक दल की बैठक अभी संपन्न हुई है। और बैठक में मुख्य तौर पर गरीब कल्याण के काम प्रत्येक विधानसभा के अंदर हर बूथ स्तर पर करने का प्रयास जो भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उन सारे हितग्राहियों से लेकर उन लोगों के साथ संपर्क के अभियान के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक। सरकार के साथ जो काम हमने किया है। विकास का एक बड़ा अभियान मध्य प्रदेश के अंदर हर विधानसभा में है। उन्होंने कहा हर विधायक ने अथक प्रयासों के साथ अपनी विधानसभा को विकास का रोल मॉडल बनाया है। इन सभी बातों को लेकर हम जनता के बीच जाने का काम करेंगे। संगठन की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने का हमारा अभियान है। जिसमें 51 प्रतिशत वोट शेयर हमारा मूल संकल्प और लक्ष्य है। उन्होंने कहा प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने के अभियान में 51 प्रतिशत वोट शेयर की तैयारी अपने विधानसभा में हम किस प्रकार से करेंगे। इसको लेकर भी चर्चा की गई। शर्मा ने कहा आगामी समय में संगठन काम के कार्य विस्तार, कार्य के सुदृणिकरण की दृष्टि से भी जो जो चीजें हमें करने की जरूरत है। चाहे हमारे युवा मोर्चे का खेलो मध्यप्रदेश अभियान हो चाहे हर विधानसभा के अंदर हर मंडल पर ऐसे नए नौजवान को जोड़ने का काम हो। इस प्रकार से संगठन की जानकारी के साथ सरकार ने जो काम किया है। कहा 2003 से पहले मध्यप्रदेश में क्या था। बीजेपी की सरकार ने मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाया और अब ये मध्यप्रदेश स्वर्णिम मप्र बनने की ओर अग्रसर है। सारी बात अपने तंत्र को विकसित करना और विकास के कार्य को जमीन पर उतारना हितग्राहियों से संपर्क का महाअभियान हम सब कार्यकर्ता और विधायक लेने की तैयारी में जुटे हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |