Advertisement
राजस्थान से एक बड़ा ही रोचक मामला सामने आया है। जहां एक लड़की अपना जेंडर बदल कर लड़का बन गई। और उसने अपनी ही स्टूडेंट से शादी कर ली। जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के डीग कस्बे में एक लेडी पीटीआई मीरा को अपनी ही स्टूडेंट कल्पना से प्यार हो गया। दोनों के बीच पांच साल तक अफेयर चला। बात घरवालों तक पहुंची। दोनों के घरवाले भी राजी हो गए। अपना प्यार पाने के लिए पीटीआई मीरा जेंडर चेंज कराकर आरव बन गई। जिसके बाद दोनों ने घरवालों की मंज़ूरी से 4 नवंबर को शादी कर ली। वहीं आरव ने बताया कि आरव (पहले मीरा) बताते हैं, 'शुरू से ही मेरे अंदर लड़कों जैसी फीलिंग आती थी। हम चार बहनें हैं। कोई भाई नहीं है। ऐसे में मन में एक वो टीस भी थी। इसलिए लड़कों की तरह रहने की कोशिश करता और वैसे ही कपड़े पहनता था। आरव ने सोच रखा था कि अपना जेंडर चेंज कराना ही है। जब कल्पना ने शादी का प्रपोजल एक्सेप्ट किया तो जेंडर चेंज का इरादा पक्का कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपने घरवालों को बताया और शादी करने की ठानी। वहीं कई जगह देखा जाता है कि ऐसी स्तिथि में परिवार वाले राज़ी नहीं जाते या विरोध करते है। कई बार परिवार वाले बच्चे को समाज का डर दिखा कर ऐसा करने से रोकते है। पर यह ऐसा कुछ नहीं हुआ। आरव की पिता ने बताया की उन्हें चार लड़कियां थीं। पांचवीं मीरा ने उनके घर जन्म लिया। मीरा कभी लड़कियों के कपड़े भी नहीं पहनती थी। मीरा बचपन में लड़कों के साथ ही खेला करती थी। शुरू से वह लड़कों की तरह रही तो मीरा की चारों बहनें उसे राखी बांधती थीं। सभी लोग मीरा से लड़कों की तरह व्यवहार करते थे। पहले मीरा कहती थी मैं शादी नहीं करूंगी। वहीं आरव के पिता ने भी इसको लेकर ख़ुशी ज़ाहिर की है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |