Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया बुधवार 2 नवंबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  बुधवार  2   नवंबर  2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास कार्तिक

तिथि    नवमी - 21:12:09 तक

नक्षत्र    धनिष्ठा - 25:44:01 तक

करण     बालव - 10:07:43 तक, कौलव - 21:12:09 तक

पक्ष    शुक्ल

योग     गण्ड - 10:26:09 तक

वार    बुधवार

सूर्य राशि तुला

सूर्योदय     06:33:26

सूर्यास्त     17:35:38

चन्द्र राशि     मकर - 14:17:09 तक

ऋतु   हेमंत

शुभ समय (शुभ मुहूर्त) अभिजीत कोई नहीं

दिशा शूल उत्तर

राहु काल 12:17:41 से 14:00:00 तक

सुझाव- दर्पण में अपना चेहरा देखकर तथा शिवजी को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

लाभ -उन्नति 05:28 ए एम से 07:11 ए एम

अमृत -सर्वोत्तम 07:11 ए एम से 08:53 ए एम

काल -हानि 08:53 ए एम से 10:35 ए एम

शुभ -उत्तम 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

रोग - मंगल 12:18 पी एम से 02:00 पी एम

उद्वेग -अशुभ 02:00 पी एम से 03:43 पी एम

चर -सामान्य 03:43 पी एम से 05:25 पी एम

लाभ -उन्नति05:25 पी एम से 07:07 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

========

मेष 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप किसी बात पर तर्क-वितर्क में पड़ सकते हैं। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है और कार्यक्षेत्र में भी किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। कोई परिजन आपसे मुलाकात करने आ सकता है। आपको संतान के करियर की यदि कोई चिंता सता रही थी,तो वह आज समाप्त होगी। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा,जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

 

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करियर को लेकर परेशान रहेंगे,आपके स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार के सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की बातों में आकर कोई निवेश करने से बचना होगा। व्यवसाय में आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को बल मिलेगा। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। 

मिथुन

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आयेगा। आपका कोई पुराना लिया गया निर्णय आपके लिए खुशखबरी ला सकता है। आपके परिवार का सदस्य आज किसी बात पर खरी-खोटी सुना सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन उन्हें शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए अक्समात किसी यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको किसी सरकारी काम मे उसके नियमों को नहीं तोड़ना है,नहीं तो आपको कोई दंड मिल सकता है। आप यदि किसी काम में जोखिम उठाने की सोचेंगे,तो वह आपके लिए नुकसान दे सकता है,इसलिए जोखिम उठाने से बचे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई व्यक्ति सलाह दे सकता है,जिसकी सलाह पर आपको चलने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको नुकसान देगी। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां रहेंगी। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यापार में सोची-समझी योजनाओं पर काम कर सकते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा,उसके बाद ही उन्हें इन सबसे राहत मिलती दिख रही थी। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। आप आज किसी नई भूमि,भवन,दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। साझेदारी से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा,लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, 

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप लापरवाही से किसी काम को करने से बचें। आप अपनी मेहनत से कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप अपनी संतान की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है,क्योंकि वह अपने अधिकारियों के मुताबिक काम करके उनका भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आप समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे,लेकिन आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो उनको पैरों में दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपको परेशान कर सकता है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधियों का अनदेखा करेंगे,लेकिन फिर भी आप उनको परेशान करने में पूरी करने में लगे रहेंगे। यदि परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी कारण कुछ कहें,तो कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। 

वृश्चिक

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों का लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपने व्यापार में लाभ को पाकर प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आप किसी कार्य को करने में पूरा उत्साह दिखाएंगे,उसमें बाद में आपको समस्या आ सकती है। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। आपको किसी काम को जोश में नहीं करना है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी की मदद अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करनी होगी। घर परिवार में आप के करीबियों से आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारियों में लगना होगा 

धनु 

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको निसंकोच आगे बढ़ना होगा,क्योंकि आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में रूचि दिखाएंगे। आपकी कोई पुरानी की गई गलती से आज आपको सबक लेना होगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से फोन पर कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप आज धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे और भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आप कार् क्षेत्र में लोगों को जोड़कर आगे बढ़ेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोग बचत की ओर विशेष ध्यान देंगे। आप अपने रीति रिवाज व संस्कारों का पालन करेंगे और आप अच्छे कार्य को कर पाएंगे। आप अपने परिवार में सदस्यों का भरोसा जीत सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से बचना होगा। यदि आपको कोई समस्या चल रही है,तो उसमें कोई डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें,

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में मजबूती लेकर आएगा। आपका कुछ रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपको आज अपने चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बनाए रखना होगा व किसी से भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पडें। करियर को लेकर आज दिन उत्तम रहने वाला है,क्योंकि आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। कला व कौशल से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलती दिख रही है। आपको अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं की सुध बुध लेंनी होगी,

मीन 

आज आपको घर और बाहर दोनों जगह के कामों में सामंजस्य बनाए रखना होगा। आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण समस्या रहेगी। आप दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको आज लेनदेन के मामले में कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा और कानून संबंधित मामलों में आप सावधान रहें,उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करें।

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 2 November 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.