Advertisement
वन्दे भारत एक बार फिर हादसे का शिकार हो गयी है। ट्रेन एक बार फिर मवेशियों के झुण्ड से टकरा गयी। ये हादसा इस महीने में तीसरी बार हुआ है। मुंबई से गांधीनगर जाने के दौरान गुजरात के अतुल रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई। जहां एक बैल ट्रैन से टकरा गया जिससे ट्रैन का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक कर रखा गया। जानकरी के अनुसार घटना शनिवार सुबह 8 बजे के आस पास हुई है। आपको बता दें की इस महीने में तीसरी बार वन्दे भारत मवेशियों से टकराई है। इससे पहले 7 अक्टूबर को ट्रैन गाय से टकराई थी जिससे ट्रैन के आगे का हिस्सा गया था। और गांधीनगर से जाते समय वडोदरा सेक्शन में आनंद स्टेशन के पास यह घटना हुई थी। वहीं 6 अक्टूबर को ट्रेन के सामने भैंसो का झुण्ड आ गया था जिससे ट्रैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। और हादसे में चार मवेशियों की मौत भी गयी थी। और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पास इस दुर्घटना का शिकार हुई थी। वन्दे भारत देश की सबसे तेज़ ट्रैन है और इसे सभी सुविधाओं से लैस रखा गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुरक्षा और आराम का खास ख्याल रखा गया है। इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई है। इसमें ऑटोमैटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई सुविधा के साथ अपग्रेडेड ट्रेन में तीन घंटे का बैटरी बैकअप भी है। लेकिन मवेशी वन्दे भारत की रफ़्तार में अड़चन का काम करते है। जिससे वे अपनी जान भी गंवा देते है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |