Advertisement
कांग्रेस ने 19 अक्टूबर को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया है। कयास लागए जा रहे थे कि शशि थरूर को अध्यक्ष बनाया जाएगा। लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद तो मानो पासा ही पलट गया। उससे पहले राजनैतिक गलियारों में गहलोत के नाम को लेकर भी हवाएं चली थी। लेकिन खड़गे के अध्यक्ष घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर काफी तना तनी चल रही है। चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर पार्टी की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर से खुलकर सामने आ गई है। इस बार कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने थरूर के चीफ पोलिंग एजेंट सलमान सोज को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सलमान सोज से कहा माफी चाहूंगा पर आपके दो चेहरे हैं। एक मेरे सामने था, जिसमें आप हमारे जवाबों से संतुष्ट थे। दूसरा वो, जिसमें आप मीडिया के सामने जाकर ये सारे आरोप लगाने लगे। हमने आपकी हर एक शिकायत को सुन लिया था। इसके बावजूद आप मीडिया में गए और कहने लगे कि सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी हमारे खिलाफ साजिश रच रही है।
हम आपको बता दे दरअसल उत्तर प्रदेश में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर वोटिंग हुई। इस दौरान खड़गे ने शेषजी थरूर को 6825 वोट से हरा दिया। जिसके बाद शशि थरूर के चीफ पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने वोटिंग के दौरान अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। सोज ने कहा था कि इलेक्शन अथॉरिटी के नियमों की उत्तर प्रदेश में धज्जियां उड़ाई गईं। बिना पोलिंग एजेंट के बक्सों को सील किया गया। सोज ने यह भी कहा कि कुछ अन्य राज्यों में भी नियमों का उल्लंघन हुआ है। सोज ने अपने पत्र में यह भी कहा कि नियमों के मुताबिक पोलिंग एजेंट को समरी सीट मिलनी चाहिए जो अथॉरिटी की तरफ से नहीं दी गई। और कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन को भेजा गया यह पत्र मीडिया में लीक हो गया था। जिसके बाद चिट्ठी सार्वजनिक होने पर शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा था- यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि सीईए को भेजा गया आंतरिक पत्र मीडिया में लीक कर दिया गया। मुझे उम्मीद है कि सलमान सोज की ओर से मांगा गया स्पष्टीकरण एक अनावश्यक विवाद को खत्म कर देगा। यह चुनाव कांग्रेस को मजबूत करने के लिए है, इसे विभाजित करने के लिए नहीं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |