Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया सोमवार 17 अक्टूबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  सोमवार 17 अक्टूबर 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

दिन काल 18:28:

मास कार्तिक

तिथि    सप्तमी - 09:32:38 तक

नक्षत्र     पुनर्वसु - 29:13:18 तक

करण      बव - 09:32:38 तक, बालव - 22:47:23 तक

पक्ष      कृष्ण

योग     शिव - 16:00:15 तक

वार     सोमवार

सूर्य राशि तुला

सूर्योदय     06:22:45

सूर्यास्त     17:49:58

चन्द्र राशि     मिथुन - 22:29:04 तक

ऋतु    शरद

शुभ समय==अभिजित 11:58:18 से 12:50:31 तक

दिशा शूल पश्चिम

राहु काल 07:30:06 से 09:07:00 तक

सुझाव- पान खाकर तथा अपने बड़ों को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

उद्वेग -अशुभ 05:26 ए एम से 07:09 ए एम

चर -सामान्य 07:09 ए एम से 08:52 ए एम

लाभ -उन्नति 08:52 ए एम से 10:35 ए एम

अमृत -सर्वोत्तम 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

काल -हानि 12:18 पी एम से 02:01 पी एम

शुभ -उत्तम 02:01 पी एम से 03:44 पी एम

रोग -अमंगल 03:44 पी एम से 05:27 पी एम

उद्वेग -अशुभ 05:27 पी एम से 07:10 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

=========

मेष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे,लेकिन आप आज कुछ पारिवारिक परिस्थितियों को देखकर परेशान हो सकते है। परिवार में चल रही कलह लंबे समय तक पैर पसार सकती है। भाइयों को आज आपका पूरा साथ मिलेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपकी अच्छी सोच से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज घर और बाहर तालमेल बनाए रखें,नहीं तो साथी आपसे नाराज हो सकते हैं।

वृष

आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आज बिजनेस कर रहे कुछ लोगों से मिलकर बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ले सकते हैं,जो आपके लिए समस्या बन जाएगा। आपको आज जीवनस्तर में वृद्धि करने का मौका मिलेगा। परिवार में लोग आज आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपको योग और व्यायाम से अपने शरीर को अच्छा  रखना होगा। 

मिथुन 

आज का दिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी बातों से आज आपका कोई मित्र आपसे नाराज हो सकता है। छोटे व्यापारी किसी बड़े काम में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। आपको आज नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी होने से रोकना होगा,नहीं तो आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। 

कर्क 

आज के दिन यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ रही थी तो उसमें सुधार आएगा। आपको आज विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। आज आपको यदि कोई धन सम्बन्धित समस्या चल रही समस्या आ रही है,तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के कुछ पुराने रोग आज फिर से उभर सकते हैं

सिंह 

आज के दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आज आप अपने धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। संतान से आज आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है,जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आ सकता है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। कला व कौशल से जुड़े लोग आज अपने करियर को संवारने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ के अवसरों पर चलना होगा,तभी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत दे पाएंगे। आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती के लिए कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी,इसका आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और नौकरी कर रहे लोगों को आज तबादला मिल सकता है और करियर की दिशा में आगे बढ़ेंगे। जो लोग कारोबार करना चाह रहे हैं तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपको आज अपने निजी मामलों को भी सुनना होगा। यदि बाहर लोगों के सामने आए,तो उसके लिए आपको समस्या होगी। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि कुछ मामले लंबे समय से लंबित चल रहे हैं,तो उसमें आज आपको जीत अवश्य मिलेगी। आज बड़ों का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आज आप आर्थिक मामलों में सजग रहें व आपकी अच्छी सोच आज कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान दिलाएगी और परिवार के लोग भी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। 

धनु 

आज आप किसी आवश्यक काम के अचानक आने से अपनी दिनचर्या में कुछ इधर-उधर कर सकते हैं। आपको आज अपने कानूनी मामलों में ढील बरतने से बचना होगा। आज आप किसी गलत बात का अनदेखा ना करें। व्यापार कर रहे लोगों का करियर आज चमकेगा और वह वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलेंगे। आप आज दांपत्य जीवन में सुख व सानिध्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग आज किसी को साझेदार ना बनाएं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको करियर में चल रही समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है और कार्यक्षेत्र में आपको सावधान व सतर्क होकर काम करना होगा। आप कुछ नियमों से चलेंगे तो आप इसका पूरा लाभ उठाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र से अपने अधिकारियों का भरोसा जीतना होगा तभी आपको तरक्की मिलेगी। आप अपनी मेहनत से किसी बड़े मुकाम को हासिल करेंगे,

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए अपने कुछ आवश्यक कार्य को पूरा करने पर ध्यान देने के लिए रहेगा जिसके लिए आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण काम को भी पीछे छोड़ सकते हैं। आपकी सोच कार्यक्षेत्र में लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। कला कौशल से सभी लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों में यदि कुछ समस्या आ रही थी,तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। विद्यार्थी परीक्षा में पूरी मेहनत करेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपने अध्ययन व अध्यात्म की ओर पूरा ध्यान देंगे। 

मीन 

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के निजी संबंधों में यदि कुछ तनाव चल रहा है तो उसे समाप्त करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी रूकावट के बाद बहुत तेजी से काम में आगे बढ़ेंगे। आज आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय से मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। 

 

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 17 October 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.