Advertisement
पाकिस्तान को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बड़ा दिया है। उन्होंने कहा की मुझे लगता है पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। पाकिस्तान के पास परमाणु है जो की बिना किसी भी प्रकार की निगरानी के है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के पास लगभग 160 परमाणु होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन बाइडेन का इस तरह से पाकिस्तान के लिए बयान देने वाली बात कुछ हज़म नहीं हो रही। क्युकी अमेरका कई बार पाकिस्तान की मदद कर चूका है। हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट के रखरखाव के लिए 45 करोड़ डॉलर, यानी 3,581 करोड़ देने की मंजूरी दी थी। जो की इस्लामाबाद को पिछले चार सालों में दी जाने वाली मदद में से सबसे बड़ी सुरक्षा सहायता है। दरअसल शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन चीन और रूस के संबंध में अमेरिकी विदेश नीति के बारे में चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा की जिनपिंग एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिसे लगता है कि उनके पास बहुत सारी समस्याएं हैं। हम इसे कैसे संभालते हैं। रूस में जो हो रहा है उससे हम कैसे निपटेंगे,मुझे लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान है।
हम आपको बता दें कि बाइडेन ने ऐसा क्यों कहा। दरअसल भारत ने साल 1999 में अपनी ‘नो फर्स्ट यूज' की परमाणु नीति घोषित की थी। इसके अनुसार भारत भारत केवल परमाणु हमला होने की स्थिति में ही अपने परमाणु हथियारों का सहारा लेगा। उससे पहले भारत कभी भी परमाणु का इस्तेमाल नहीं करेगा। लेकिन वहीं पाकिस्तान की 'नो फर्स्ट यूज' परमाणु नीति नहीं है। यह केवल पाकिस्तान के हाई कमान पर निर्भर करता है कि उन्हें कब और किस स्थिति में परमाणु हमला करना है। 1999 में पाक विदेश मंत्री ने ‘नो फर्स्ट यूज' वाली परमाणु पॉलिसी को नकारते हुए कहा था, 'हम अपने देश की सुरक्षा की दिशा में हर जरूरी हथियार का इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |