Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया शनिवार 15 अक्टूबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया शनिवार 15 अक्टूबर 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

दिन काल 18:28:

मास कार्तिक

तिथि     षष्ठी - पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र    मृगशिरा   अगला आर्द्रा - 23:22:25 तक

करण     गर - 17:57:48 तक

पक्ष      कृष्ण

योग      वरियान - 14:23:07 तक

वार       शनिवार

सूर्य राशि कन्या

सूर्योदय    06:21:33

सूर्यास्त     17:52:04

चन्द्र राशि     वृषभ - 10:02:02 तक

ऋतु    शरद

दिशा शूल पूर्व

राहु काल 08:56:33 से 10:37:10 तक

सुझाव- दही खाकर तथा माता दुर्गा को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

काल -हानि 05:27 ए एम से 07:10 ए एम

शुभ -उत्तम 07:10 ए एम से 08:52 ए एम

रोग -अमंगल 08:52 ए एम से 10:35 ए एम

उद्वेग -अशुभ 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

चर -सामान्य 12:18 पी एम से 02:01 पी एम

लाभ -उन्नति 02:01 पी एम से 03:44 पी एम

अमृत -सर्वोत्तम 03:44 पी एम से 05:26 पी एम

काल -हानि 05:26 पी एम से 07:09 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

==============

मेष 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। नौकरी से जुड़े जातक यदि कोई बदलाव चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से इसका जिक्र करने से बचना होगा। अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकते हैं, जिनसे मिलकर आपके बचपन की कुछ यादें ताजा होंगी। भाई व बहन में से किसी के विवाह के बात पक्की होने से परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा और आपको अक्समात धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

 

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी कानूनी महकमे के कार्य में ढील देने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके लिए समस्या आ सकती है। आपको आज अपने धन का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए भी संचय करने पर विचार करना होगा, नहीं तो आपसे अपना सारा धन व्यय कर देंगे। परिवार के लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे 

मिथुन

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य  के करियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है और वह दूर नौकरी के लिए भी जा सकते हैं।  आप अपनी योग्यता का कार्य क्षेत्र में पूरा लाभ उठाएंगे। आपको किसी भी निवेश संबंधी योजना में आंख मूंद का निवेश करने से बचना होगा, 

कर्क 

आज का दिन आप अपनी अच्छी सोच से परिवार के किसी सदस्य के प्रति कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।परंतु कोई भी निर्णय लेने ने पूर्व परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत जरूर करें। आप किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों पर भरोसा कर कोई भी निर्णय न लें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।  आपने यदि उन्हें कुछ जिम्मेदारी सौंपी, तो वे उन्हें समय रह पूरा करेंगी। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आपको परेशानी मे डाल सकते हैं। ऐसे में आपको अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें, अन्यथा आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी जिम्मेदारी को समझ कर कार्य करें, तभी लोग उनसे प्रसन्न रहेंगे, 

कन्या 

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। उन्हें आज अपने सगे संबंधी से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप जनकल्याण के कार्यों से भी जुड़े रहेंगे और आप अपने दैनिक कार्यों में भी कुछ बदलाव करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे आपका ध्यान काम पर ही रहेगा। आपको अपनी पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप कार्य क्षेत्र में किसी रणनीति को बनाकर कार्य करेंगे, जिसमें लोग भी आपका पूरा साथ देंगे। आज आप किसी से अहंकार वाद भाषा में बातचीत करने से बचें। व्यक्तिगत संबंधों में आज प्रेम बना रहेगा और आपकी अपने साथी के प्रति विश्वास की डोर और मजबूत होगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग कुछ तनाव महसूस करेंगे।  आज साथी उनकी बातों के बिल्कुल विरुद्ध जा सकता है, जिसे देखकर उन्हें हैरानी होगी। 

वृश्चिक

आज का दिन आपको मेहनत करनी होगी। कार्य क्षेत्र में आप जितने मेहनत करेंगे उतना लाभ न मिल पाने के कारण थोड़ा दुखी रहेंगे। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस आने से आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र में  परिस्थितियां अनुकूल होने से आप किसी मुश्किल से मुश्किल काम को आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज सेवा भाव से जुड़कर काफी लोगों को अपनी ओर लाने में कामयाब रहेंगे। 

धनु 

आज का दिन औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने करियर में सही दिशा में आगे बढ़ेंगे और आप कोई नया मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा, नहीं तो संतान भी आपकी सोच से परेशान रहेगी। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में आपके लिए कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थी इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगाकर अपनी पढ़ाई से ध्यान हटा सकते हैं, 

मकर 

आज का दिन आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा, नहीं तो इसके चक्कर में आप जल्दबाजी में कोई काम गलत कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य क्षेत्र में आ रही मुश्किलें हल होंगी। आपको आज लेनदेन से संबंधित कोई समस्या आ सकती है, इसके लिए आप अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

कुंभ 

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको अपने साथी के साथ प्रेम व पारिवारिक रिश्तों  को बनाए रखना होगा और आप उन्हें आज कोई सरप्राइज गिफ्ट भी ला कर दे सकते हैं। व्यक्तिगत प्रदर्शन करना आज आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या में योग व प्राणायाम को बनाए रखना होगा, तभी आप अपने आप को स्वस्थ रख पाएंगे। आज आप दूसरों के ऊपर विश्वास बनाने में कामयाब रहेंगे, 

मीन 

आज आपको परिवार में सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करने से सुख शांति का अनुभव होगा और आप संतुष्टि का अनुभव करेंगे। यदि परिवार में कुछ मसले चल भी रहे हैं, तो आपको उसे परिवार से बाहर ले जाने से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप लोगों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आपके घर आज किसी अतिथि के आगमन होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। 

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 15 October 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.