Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया शनिवार 8 अक्टूबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  शनिवार 8 अक्टूबर 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

दिन काल 18:28:

मास आश्विन

तिथि    चतुर्दशी - 27:44:06 तक

नक्षत्र     पूर्वाभाद्रपद - 17:08:43 तक

करण     गर - 16:32:47 तक, वणिज - 27:44:06 तक

पक्ष     शुक्ल

योग     वृद्धि - 20:53:31 तक

वार     शनिवार

सूर्य राशि कन्या

सूर्योदय     06:17:30

सूर्यास्त     17:59:39

चन्द्र राशि     कुम्भ - 11:24:15 तक

ऋतु    शरद

दिशा शूल पूर्व

राहु काल 08:56:33 से 10:37:10 तक

सुझाव- दही खाकर तथा माता दुर्गा को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

काल -हानि 05:27 ए एम से 07:10 ए एम

शुभ -उत्तम 07:10 ए एम से 08:52 ए एम

रोग -अमंगल 08:52 ए एम से 10:35 ए एम

उद्वेग -अशुभ 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

चर -सामान्य 12:18 पी एम से 02:01 पी एम

लाभ -उन्नति 02:01 पी एम से 03:44 पी एम

अमृत -सर्वोत्तम 03:44 पी एम से 05:26 पी एम

काल -हानि 05:26 पी एम से 07:09 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

==============

मेष

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा, लेकिन आपको दूसरों की मदद एक हद तक करनी होगी, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझने लगेंगे। सायंकाल के समय जीवन साथी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। वृष

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहेगा, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा व कोई भी समस्या होने पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। संतान के द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको व्यर्थ के व्यय करने से बचना होगा। एक साथ कई काम हाथ में आने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क

आपको किसी भी निर्णय को लेने से पहले सावधान रहना होगा, क्योंकि यदि आपने शीघ्रता में किसी भी निर्णय को लिया, तो तत्पश्चात बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आप घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो आपको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं

सिंह

राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें पार्टी द्वारा कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें वे समय से पूरी करके देंगे। आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि ऐसा हो, तो डाक्टरी परामर्श अवश्य ले। संतान के दायित्वों की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या

आज आपको दांपत्य जीवन मे सुखद अनुभुति होगी और जीवन साथी से आपने जो इच्छा की थी, तो वह उसे पूरी करेंगे। आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा, क्योकि वह आपकी तरक्की को देखकर परेशान रहेंगे। आपको आज व्यापार संबंधित समस्याओं के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है।

तुला

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, भागदौड़ अधिक होने के कारण कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिन्हें आपको अपनी वाकपटुता दिखाकर पकड़ना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके यश व कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आपको विपरीत परिस्थिति में भी अपना धैर्य नहीं खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप के शत्रु उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको वाणी पर संयम रखना होगा, तभी आप अपने काम आसानी से निकलवा सकेंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनो में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आप अपनी कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी धन व्यय करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी पर भरोसा करना होगा, तभी वह आपका साथ दे पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं,

मकर

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के क्षेत्र में आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में यदि आप कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। जो लोग कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं,

कुंभ

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप किसी परिवार के सदस्य से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। यदि आपने किसी के कहने पर किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का निर्णय लिया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

मीन

आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को तरक्की करते देख उनके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आप संतान की शिक्षा से संबंधित पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपने किसी पर भरोसा किया, तो वह आपके भरोसे को नुकसान पहुंचा सकता है।

 

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 8 October 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.