Advertisement
उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण को लेकर सभी मंत्री उज्जैन के प्रवास पर है। इस दौरान सभी उज्जैन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एक ओर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने मंगलवार को उज्जैन स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल चरक भवन का निरीक्षण किया। मंत्री डॉ. चौधरी ने अस्पताल में बनाई गई सुमन हेल्प डेस्क, केंटीन, ओपीडी, वार्ड, प्रसूति सहायता कक्ष का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में उपचाररत मरीजों से चर्चा की और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय शर्मा और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी साथ थे।
वही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने महाकाल कॉरिडोर (महाकाल लोक) का निरीक्षण किया। श्री तोमर ने महाकाल लोक में विद्युत वितरण, आकर्षक विद्युत सज्जा व्यवस्था के संबंध में मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उज्जैन जिले की बिजली वितरण एवं उपभोक्ता सेवा संबंधी जानकारी भी ली।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |