Advertisement
हबीबगंज आरओबी (सावरकर सेतु) के नीचे सुंदर हरा भरा पार्क नजर आएगा। नगर निगम आरओबी के नीचे पांच करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण करेगा। यहां पब्लिक लाउंज, सर्विस रोड, कैफेटेरिया, पार्क, पाथ-वे बनाने के साथ ही अत्याधुनिक व आकर्षक लाइटिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यहां आने वाले लोगों के लिए पार्किंग और लेंडस्केप का काम कराया जाएगा। आरओबी से नीचे का नजारा खास होगा। गुरुवार को महापौर आलोक शर्मा और विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने इस कार्य का भूमिपूजन किया।
गणेश मंदिर से अंडरब्रिज तक, अंडरब्रिज से फ्रैक्चर अस्पताल तक, नाका से एम्स की ओर सर्विस रोड बनेगी। अंडरब्रिज के पास टर्निंग में भी सर्विस रोड बनेगी। पार्क के बीच में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, जहां लोग अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। इसका फायदा अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर सहित लोगों को फायदा मिलेगा। आरओबी के बीचों बीच कैफेटेरिया होगा।
पार्क में व्यायाम संबंधी आधुनिक उपकरण भी होंगे। इसके अलावा एक्यूप्रेशर वाला पार्क भी बनेगा। जहां लोग स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार भोपाल का यह पहल एक्यूप्रेशर वाला पार्क होगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |