Advertisement
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का निधन हो गया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में अपनी आखरी सांसे ली है। उनका निधन रविवार की दोपहर लगभग 4 बजे के आस पास माइनर हार्ट अटैक की वजह से हुआ। उनकी उम्र 98 वर्ष की थी। आपको बता दें की स्वामी ज्योतिर्मठ बद्रीनाथ और शारदा पीठ द्वारका के शंकराचार्य थे। और स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था। वे काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। जिसको लेकर बंगलुरु में उनका इलाज भी चला। वे कुछ दिनों पहले ही आश्रम लौटे थे।स्वामी शंकराचार्य आजादी की लड़ाई में जेल भी गए थे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। जानकारी के अनुसार स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को सोमवार को शाम 5 बजे परमहंसी गंगा आश्रम में समाधि दी जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |