Advertisement
17 अक्टूबर को प्र्रशासन अकादमी में होगी बैठक
केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी, अमृत, स्वच्छ भारत मिशन आदि में आ रही दिक्कतों के लिए खुद केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकैया नायडू 17 अक्टूबर को भोपाल में बैठक लेंगे। उनके साथ केंद्र सरकार के सभी अफसर होंगे, जो कि तुरंत ही फैसले लेकर दिक्कतों का निपटारा करेंगे। केंद्रीय मंत्री सीधे प्रदेश के 34 शहरों के मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष से रूबरू होंगे। इसी बीच मेट्रो ट्रेन के कर्ज में फंसी राज्य सरकार भी केंद्र से इसमें मदद की मांग करेगी। पूरी बैठक से अलग यह एजेंडा शामिल किया गया हैं इसमें जायका से कर्ज के लिए बातचीत करना और राज्य सरकार के अंशदान को भी कर्ज से जुटाने की अनुमति मांगी जाएगी।
केंद्रीय मंत्री के साथ यह बैठक सोमवार को प्रशासन अकादमी में होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें शामिल हो सकते हैं। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए लोन के मुद्दे पर आधे घंटे तक सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ अलग से चर्चा होगी। बैठक में मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त, सभी नगर निगम के आयुक्त, भोपाल, जबलपुर, इंदौर स्मार्ट सिटी के सीईओ, नपा के सीएमओ सहित केंद्रीय शहरी मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नायडू सप्ताह में एक दिन अलग अलग राज्य का दौरा करके केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |