Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में NIA के नए मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। गृह मंत्री अमित शाह ने NIA के लिए कुछ एहम बातें भी कहीं। उन्होंने कहा की हमारी कोशिश NIA को एक फेडरल पुलिस एजेंसी बनाने की है और अगले आम चुनाव से पहले देश के हर राज्य में एजेंसी का मुख्यालय मौजूद हो। साथ ही NIA के ADG अतुलचंद कुलकर्णी ने एक संवाद में कहा की अगर सरकार ऐसा चाहती है तो हम ऐसा ज़रूर करेंगे। कुलकर्णी ने कहा, की समय के साथ एजेंसी के पास मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। फ़िलहाल हम देश के छह थियेटर में काम कर रहें हैं। जिनमे नार्थ ईस्ट, जम्मू - कश्मीर, वामपंथी उग्रवाद, इस्लामिक जिहाद, खालिस्तानी उग्रवाद जैसे क्षेत्र शामिल हैं। कुलकर्णी ने बताया की उत्तर भारत के 30 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है। और एजेंसी को सभी राज्यों में मुख्यालय स्थापित करना अब ज़रूरी होता जा रहा है। ADG ने कहा, रायपुर में हमारा मुख्यालय अब शुरू हो गया है, पहले यह हाउसिंग बोर्ड के किराये के मकान में चल रहा था। इस दौरान कुलकर्णी ये भी कहा की, हम बदली भूमिका के लिए तैयार हैं और हम हर उस मामले की जांच करेंगे जिसका संबंध राष्ट्रीय हित से है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |