Advertisement
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के श्रद्धालुओं से भरी बस हिमाचल में पलटी। बस में 34 श्रद्धालु सवार थे जिनमे से 11 लोग घायल हो गए और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा शुक्रवार को अम्ब उपमंडल के मुबारकपुर के पास हुआ जब सभी यात्री हिमाचल के चिंतपूर्णी माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। सभी श्रद्धालु मंदसौर के बोरखेड़ी चारण गांव के रहने वाले हैं। घायलों का इलाज हिमाचल प्रदेश के अम्ब अस्पताल में कराया जा रहा है। जो दो लोग गंभीर घायल है उन्हें ऊना सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।गंभीर घायलों में 59 वर्षीय बस चालक पुष्पराज और 50 वर्षीय महिला गोपाली बाई शामिल है। जानकारी के अनुसार सभी यात्री 18 अगस्त को घर से विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकले थे। शुक्रवार को वह चिंतपूर्णी पहुंचे थे। यहां माथा टेकने के बाद कुरुक्षेत्र जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |