Advertisement
मध्यप्रदेश में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। एमपी के सरे डैम ओवरफ्लो हो चुके है। और सारी नदियां उफान पर है। अभी एक दो दिन से बारिश का दौर थमा हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर मौसम विशेषज्ञों ने मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में भारी बारिश की चेतावनी दे दी है। फिलहाल जबलपुर और उसके आसपास के इलाकों में हल्की हल्की बारिश हो रही है। लेकिन बाकि इलाकों में मौसम साफ़ दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश में अब तक 31 इंच बारिश हो चुकी है। और यह सामान्य से 5 इंच यानी 19% ज्यादा है। और वर्तमान में मध्यप्रदेश की छोटी-बड़ी सभी नदिया उनकी क्षमता से अधिक भरी हुई है। सारे डैम ओवरफ्लो हो चुके है। कई डेमो के गेट भी खोले गए है। नर्मदा से लेकर चंबल, बेतवा, ताप्ती, शिप्रा, कालीसिंध, शिवना नदी तक उफान पर हैं। लगातार बारिश के चलते सीहोर जिले के कोलार डैम के सभी 8 गेट खोले गए। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रविवार को भोपाल समेत 32 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |