Advertisement
बुधवार को भाजपा ने संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का ऐलान किया है। लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बीजेपी ने 11 सदस्यों वाली संसदीय बोर्ड से हटा दिया है। 2013 में शिवराज सिंह चौहान को बोर्ड में शामिल किया गया था। इस बार की नयी संसदीय बोर्ड में 11 सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,जेपी नड्डा।,राजनाथ सिंह ,अमित शाह ,सर्वानंद सोनोवाल, बीएस येदियुरप्पा, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया और पार्टी सचिव बीएल संतोष का नाम शामिल है। किसी भी मुख्यमंत्री को संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति में जगह नहीं मिली है। संसदीय बोर्ड के गठन के मायने काफी अलग दिखे है इस बार नार्थ ईस्ट को प्रतिनिधित्व दिया गया है जो की पहली बार हुआ है। और इस बार सुधा यादव स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जगह लेंगी। सुधा यादव कारगिल शहीद की पत्नी है। राज्यसभा सांसद सत्य नारायण जटिया को भाजपा ने संसदीय बोर्ड में जगह देने के साथ साथ एक सन्देश भी दिया है। अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। और सत्य नारायण जटिया दलित वर्ग से आते है। वहीँ इस बार अल्पसंख्यक के नाम पर बीजेपी ने इस बार संसदीय बोर्ड में इकबाल सिंह को जगह दी है। इकबाल सिंह पूर्व IPS हैं, जिन्होंने 2012 में बीजेपी जॉइन की। जब पंजाब में आतंकवाद का दौर था तब इकबाल सिंह एक्टिव पुलिस अफसर को रूप में सेवाएं दे रहे थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |