Advertisement
कोलार के पहाड़ी मंदिर पर बुराई का प्रतिक रावण का पुतला दहन किया गया। इस पर अच्छाई की जीत बड़े पर्दे पर रामायण दिखा कर दर्शायी गई। जिसमे राम ने रावण का वध करके असत्य पर सत्य की विजय हुई।
पहाड़ा वाली सेवा समिति संरक्षक व भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने वार्ड क्रमांक 83 तथा अन्य वार्डो के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी/सोसायटी के अध्यक्ष व सचिवों का शाल श्रीफल व सम्मान पत्र देकर सम्मान किया।माँ पहाड़ा वाली सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव मे पार्षद वार्ड 83 व जोन क्रमांक 18 की अध्यक्ष मनफूल मीना ने समिति संरक्षक रामेश्वर शर्मा का पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया।
समिति अध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 51 फिट का रावण के पुतला का दहन किया गया। जिसमें हज़ारो की संख्या में कोलार के जनमानस उपस्तिथ हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। करीब 30 मिनित तक भव्य रंगारंग आतिशबाजी की गई।
इसके साथ कोलार के कॉलोनी/सोसायटी समिति के अध्यक्ष व सचिव का रामेश्वर शर्मा से स्वागत करवाया गया। जिन लोगों को सम्मानित किया वे समाज के लिए निस्वार्थ भाव से भागदौड़ करते हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |