भोपाल के कोलार रोड के चूना भट्टी इलाके में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी मौत के मुंह से बचकर आई हैं। सूरत से मुंबई लौटते समय एक हादसे में उनकी गाड़ी रेलिंग के ऊपर चढ़ गई और टायर फट गया था। घटना 6 अक्टूबर रात की है।
दिव्यंका की मम्मी नीलम त्रिपाठी ने बताया दिव्यंका, मातारानी को बहुत मानती हैं। यही कारण है कि जब उन्हें गुजरात में गरबा में बुलाया गया तो वह 'ये है मोहब्बतें' की शूटिंग से समय निकालकर वहां गई। 6 अक्टूबर को वह मुंबई से सूरत के पास कामरेज में एक कार्यक्रम में शामिल होने गईं।उन्हें वहां से रात में ही लौटना था। इसीलिए वह मुंबई से इनाेवा में गईं और उसी से वापस आ रही थी।
रात में लौटते समय ड्राइवर की झपकी लग गई। तेज गति में चल रही इनोवा रेलिंग पर चढ़ते हुए ग्राउंड में पहुंच गई।थोड़ी देर तो दिव्यंका को कुछ समझ में नहीं आया। एक पल को उन्हें लगा कि अब तो मौत निश्चित है।थोड़ी देर बाद वह गाड़ी से निकली तो देखा टायर बर्स्ट हो चुका था। किसी तरह रात में ही गाड़ी का सही करवा कर वह मुंबई वापस लौटीं।