Advertisement
प्रदेश के जबलपुर में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। अस्तपाल में हुए इस हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया। अस्पताल का लाईसेंस रद्द करने के साथ ही जबलपुर सीएमएचओ रत्नेश कुररिया को भी निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद संयुक्त संचालक डाॅक्टर संजय मिश्रा को सीएमएचओ का प्रभार सौंपा गया है। जानकारी मिली है कि रत्नेश कुररिया पर पहले भी पैसे लेकर अस्पतालों को मान्यता देने जैसे कई गंभीर आरोप लग चुकें हैं आदेश के साथ जबलपुर के 52 निजी अस्पतालों में नए मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है। इसके संबंध में भी आदेश जारी किया गया है। और चेतावनी दी गई है कि अगर इस आदेश की अवहेलना हुई तो अस्पतलों का रेजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि 1अगस्त को जबलपुर के एक निजी अस्पताल न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड में 8 लोगों ने अपनी जान गवा दी थी। और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद अस्पताल के डायरेक्टर्स और मैनेजर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इसके अस्पताल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |