Advertisement
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का जानलेवा हमले के बाद आखिरकार निधन हो गया। हमले के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इस हमले में उन पर दो गोलियां चलाई गई थी। हमलावर कैमरामैन बनकर पत्रकारों के साथ संबोधन में घुस गया था। वह हमले के समय आबे नारा शहर में एक सड़क पर भाषण दे रहे थे। दिल में गोली लगने से उन्हें तुरंत ही दिल का दौरा भी पड़ गया था। बता दे, शिंजो आबे काफी लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे हैं। वह यहां पर लोकप्रिय नेताओं में से एक है। पहली बार वह 2006 से 2007 तक प्रधानमंत्री रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह में 2012 में फिर से प्रधानमंत्री बने और अगस्त 2020 तक इस पद पर बने रहे। अगस्त 2020 में फिर से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 67 वर्षीय शिंजो आबे को बचाने की डॉक्टर्स द्वारा पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। इस दौरान उन पर हमला करने वाले का भी बयान सामने आ गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर ने बताया कि ह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था क्योंकि वह कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था। इससे पहले 41 वर्षीय हत्यारे यामगामी तैत्सुया को मौके पर ही दबोच लिया गया था। हमलावर सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है। उसने शॉटगन से पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला किया था। घटना उस समय हुई जब पूर्व पीएम जापान के नारा शहर में चुनावी प्रचार कर रहे थे। दरअसल, रविवार को उच्च सदन का चुनाव होना है। यामगामी तैत्सुया नारा शहर का ही रहने वाला है। इस बारे में कयास लगाए जा रहे है कि पीएम की हत्या एक प्लानिंग के तहत हुई है।शिंजो आबे के भाषण के दौरान आरोपी ने दो गोली चलाई। पहली गोली आबे के सीने के आर पार हो, जिसके कारण मौके पर ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जबकि दूसरी गोली उनकी गर्दन पर लगी। इसके बाद वह बेहोश होकर वहीं पर गिर गए। मौके पर ही CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश भी हुई और बाद में उनको एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पूरी दुनिया के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस घटना से काफी निराश है। यहीं वजह है कि पीएम मोदी ने शिंजो आबे की मृत्यु पर एक दिन के राष्ट्रिय शोक की घोषणा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ” पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।”
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |