Advertisement
अंडमान और निकोबार द्वीप के पोर्ट ब्लेयर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज सुबह करीब 8.05 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। इसकी पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने की है। भूकंप की गहराई 30 km थी। धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मेंटल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है। भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |