Advertisement
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि पूरी दुनिया चिंता प्रकट कर रही है। धरती के अस्तित्व पर संकट है। ओजोन लेयर का लगातार क्षरण हो रहा है। ग्रीन हाउस गैसों का,आने वाले समय में यह जीवन के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह लगा देगा, अपनी सुख सुविधा के लिए धरती को रहने लायक ही न रहने दें। सीएम ने कहा कि जितने भी विकसित देश हैं वे कार्बन उत्सर्जन को कम नहीं कर रहे हैं। तात्कालिक स्वार्थ ने हमारी आंखों पर पट्टी बांध दी। हम सभी जानते हैं, अगर ये तापमान बढ़ा, ग्लेशियर पिघलने, समुद्र का जलस्तर बढ़ेगा। बहुत वैज्ञानिक अध्ययन मत करो, सतही तौर पर देखो, पहले गर्मी कैसे पड़ती थी अब कैसे पड़ती है।
पर्यावरण दिवस पर नर्मदा के संरक्षण के लिए सीएम शिवराज ने कहा कि नर्मदा जी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा हैं,पहले नर्मदा के दोनों किनारों पर पेड़ और घास होते थे। अच्छी बारिश होती थी, नर्मदा जी के दोनों किनारों पर छोटे-छोटे झरने बहते थे, अब एक तरफ उद्योगों की मार, हमने पेड़ काट डाले, जंगल के जंगल समाप्त हो गए।हरित आवरण लगातार कम होता चला जा रहा है। ये गति अगर जारी रही तो कल धरती का क्या होगा। ये धरती ऐसी है जिसने कहा कि एक ही चेतना सभी में है।सीएम ने कहा कि एक वयस्क पेड़ पर हजारों नहीं, लाखोंजीव-जंतुओं को आश्रय मिलता है। कार्बन डाइऑक्साइड कौन सोखेगा। हजारों साल पहले से हमने पेड़ों की पूजा की। हम प्रकृति पूजक हैं, उनके बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि इंसान स्वार्थी ना हों, पेड़ बचाना, पर्यावरण बचाने का बहुत बढ़िया साधन है। आप पर्यावरण मित्र हैं और आप धरती को बचाने का महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। हम 4 करोड़ पेड़ लगाने वाले हैं। ये अद्भुत अभियान है। इस काम में जो लोग लगे हैं उनके अभिनंदन का कार्यक्रम अलग भोपाल में करेंगे। आज प्रदेशभर में पेड़ लगाने का संकल्प लोग ले रहे हैं। मेरा दिन भी पेड़ लगाने के बाद भी पूरा होता है। पर्यावरण दिवस पर आप सभी का हार्दिक अभिनंदन।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |