Advertisement
देश में महंगाई आसमान छू रही है। आम इंसान को खरीदारी करने में अपनी आधी से ज्यादा कमाई लगानी पड़ रही है। ये सिर्फ मध्यप्रदेश की बात नहीं है। देश के सभी राज्यों में महंगाई बढ़ी हुई है। जनता सरकार से पूछती है की देश में महंगाई कब तक रहेगी। मध्यप्रदेश में जिस तरह महंगाई बढ़ रही है। भोपाल की करोंद अनाज मंडी में शुक्रवार को करीब 200 क्विंटल मूंग की आवक हुई, जबकि भाव 5 हजार से 5500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। दूसरी ओर गेहूं के रेट बढ़े है। मंडी व्यापारी संजीव कुमार का कहना है सभी सामान और महंगे होंगे और लोगों को परेशानी होगी। मंडी में पांच दिन से हरे मूंग की आवक हो रही है। हर रोज 200 से 250 क्विंटल तक नया मूंग बिकने आ रहा है। जिसके भाव 5 हजार रुपए क्विंटल से अधिक चल रहे हैं। गेहूं के रेट में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। मिल क्वॉलिटी का गेहूं दो हजार के पार है, जबकि अन्नपूर्णा गेहूं 2250 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। शरबती के भाव 3500 रुपए क्विंटल तक चल रहे हैं। आवक तीन हजार क्विंटल रही। सरकारी अनुदान के अनुसार सिर्फ मध्यप्रदेश में नहीं सभी राज्य में सभी चीज़ो के दाम बढ़ेंगे और आम इंसान के जेब खर्च पे असर पड़ेगा। इस महीने नींबू ने दांत किए खट्टे तो अब टमाटर हुआ लाल। सभी चीज़ो के दाम बढने से आम जनता परेशान है। महंगाई बढ़ने से विपक्ष को मौका मिला रहा है मौजूदा सरकार पर सवाल उठाने का । जनता का कहना है की यदि इसी तरह महंगाई बढ़ती रही तो , आने वाले राज्यसभा चुनाव पर असर पड़ेगा।सरकार चुनाव हार भी सकती हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |