Advertisement
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा की अब हम हर अस्पताल में आयुर्वेदिक इलाज का इंतेज़ाम करेंगे। और आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला अस्पातलो को आयुष विंग बनाये जायेंगे। आयुष मंत्रालय में रोगी कल्याण समिति का गठन किया जायेगा। जिससे सभी प्रदेशवासियों को आयुर्वेदिक इलाज में मदद मिल सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में आयोजित अखिल आयुर्वेदिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा ,की आयुर्वेद हमारा पुराना गौरव है। हमारे पूर्वज कितने रोगों को आयुर्वेद से ठीक करते थे। लेकिन हम आज अंग्रेजी दवाई को चुनते है। अंग्रेजी दवाई हमें अंदर से कमज़ोर बना देती है। जबकि आयुर्वेदिक दवाई हमारी पूरी बीमारी को जड़ा से खत्म कर देती। अपितु हमें अंदर से मजबूत बनती है।
वही भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने डॉक्टरों के साथ होने वाली गठन को लेकर, कहा डॉक्टर्स हमारी जान बचाते है। कुछ डॉक्टर से गलती हो जाती है , मगर आप उनको मारते हो। डॉक्टर्स हमारे लिए भगवान है। उनका आदर करे और मानव की तरह से डॉक्टर के साथ पेश आये।मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे सरकार का उद्देश्य जनता तक आयुर्वेदिक इलाज पहुंचना और लोगो को स्वस्थ बनाना है। लोगो तक स्वस्थ योजना पहुंचाना हमारा परम कर्तव्य है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |