Advertisement
मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीट 29 जून को खाली हो रही है | जिसके लिए 10 जून को चुनाव कराया जायेगा | चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को रिटर्निंग आफिसर विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह जारी करेंगे। इसके साथ ही नामांकन पत्र जमा करने का काम शुरू हो जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच एक जून को होगी और तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। विधान सभा के प्रमुख ने बताय निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 31 मई तक नामांकन पत्र जमा किये जाएंगे। निर्वाचन आयोग का कहना है की यदि जरुरत पड़ी तो 10 जून को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान कराया जायेगा | और 10 जून को ही मतगड़ना की जाएगी | चुनाव का सारा कार्य विधानसभा में ही होगी |
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |