Advertisement
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी शमशेर ने लव ट्रायंगल की वजह से अपने दोस्त का गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शमशेर ने दोस्त की बॉडी अपने हे घर में दफना दी थी। हालाकि यह राज अब जा कर खुला है। जब हत्यारा शराब की नशे में दोस्त की मुंडी लेकर घूम रहा था। गर्लफ्रेंड से दोस्त के नाजायज़ सम्बन्ध होने से शमशेर नाराज़ था। हत्या का खुलसा कभी नहीं होता,अगर शमशेर शराब के नशे में नहीं होता। जब पुलिस ने शमशेर से कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया , इस हत्या में उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल थी।
यह पूरा मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। शमशेर और उसका दोस्त शिवा पुताई का काम करते थे। शमशेर की बीवी उसकी शराब की लत से परेशान होकर घर छोंड़ कर चली गयी | कुछ समय बाद शमशेर ने एक गर्लफ्रेंड बना ली | जिसके बाद वो और उसकी गर्लफ्रेंड साथ में रहने लगे | शमशेर और शिवा अक्शर शमशेर के घर शराब पीते थे। धीरे-धीरे शिवा और शमशेर की गर्लफ्रेंड के बीच नज़दीकिया बढ़ने लगी। एक दिन शमशेर को दोनों के संबंध के बारे में पता चला। जिसके बाद आरोपी शिवा को जान से मारने का प्लान बनाया है। अक्टूबर 2021 को शमशेर ने शिवा को अपने घर बुलाया। उसके बाद शमशेर ने शिवा का गला रेत कर अपने ही घर में गड्ढा खोदकर शिवा को दफना दिया | जब वो शिवा को दफना रहा था तभी उसी की गर्लफ्रेंड आ गयी लेकिन उसने शमशेर के विरोध नहीं किया बल्कि उसने लाश को दफनाने में शमशेर के मदद की। तीन दिन पहले शमशेर ने शराब के नशे में दोस्तों पर धौंस दिखाने के लिए। शिवा की कब्र फिर से खोदी और सर काट कर दिखाने लगा। शमशेर के दोस्त डर गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने शमशेर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शमशेर की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |