Video

Advertisement


मुहूर्त=राहुकाल=राशिफल===चौघड़िया==बुधवार; 18 =, मई 2022
मुहूर्त=राहुकाल=राशिफल===चौघड़िया==बुधवार; 18 =, मई  2022

 शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास  ज्येष्ठ

तिथि    तृतीया - 23:38:46 तक

नक्षत्र     ज्येष्ठा - 08:10:17 तक

करण    वणिज - 13:19:37 तक, विष्टि - 23:38:46 तक

पक्ष     कृष्ण

योग     सिद्ध - 18:43:49 तक

वार     बुधवार

सूर्योदय    05:28:57

सूर्यास्त     19:06:20

चन्द्र राशि      वृश्चिक - 08:10:17 तक

ऋतु     ग्रीष्म

शुभ समय (शुभ मुहूर्त) अभिजीत कोई नहीं

दिशा शूल   उत्तर

राहु काल   12:17:41 से 14:00:00 तक

सुझाव- दर्पण में अपना चेहरा देखकर तथा शिवजी को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

लाभ -उन्नति  05:28 ए एम से 07:11 ए एम

अमृत -सर्वोत्तम   07:11 ए एम से 08:53 ए एम

काल -हानि   08:53 ए एम से 10:35 ए एम

शुभ -उत्तम  10:35 ए एम से 12:18 पी एम

रोग - मंगल  12:18 पी एम से 02:00 पी एम

उद्वेग -अशुभ  02:00 पी एम से 03:43 पी एम

चर -सामान्य  03:43 पी एम से 05:25 पी एम

लाभ -उन्नति05:25 पी एम से 07:07 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

========

मेष 

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने परिवार के सदस्य के द्वारा ही तनाव मिल सकता है। परिवार में कोई ऐसी कलह उत्पन्न होगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

वृष 

आज यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाली है, लेकिन फिर भी आपको अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाएं, उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें। छोटे बच्चे आज आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। 

मिथुन 

आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। परिजनों का आवागमन लगा रहेगा, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन यदि आज आपको किसी की कोई बात भी बुरी लगे, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, 

कर्क 

आज का दिन बुद्धि से किए गए कार्यों में प्रगति लेकर आएगा। शिक्षा व प्रतियोगिता में आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज यदि आप अपने सीनियर से भी किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी, जो लोग लंबे समय से परिवार की कलह के कारण परेशान हैं, 

सिंह 

आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना बनती दिख रही है। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो आज आपको उसकी ओर कार्यरत होना होगा, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आज आप किसी से मदद मांगे, तो भविष्य में समय पर उसकी मदद करने के लिए भी तैयार रहें। 

कन्या 

आज आपका अपने जीवनसाथी से संबंधों में कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह समाप्त होंगे। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य भी आज आपके लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं, लेकिन आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण पारिवारिक शांति भंग होगी, जिसके कारण सब परेशान रहेंगे।

तुला 

आज के दिन आपको किसी अधिकारी से तनाव मिलता दिख रहा है। यदि आज आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान हैं, तो वह आज आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है। आज आप अपने व्यापार में अपने किसी परिजन से मदद मांग सकते हैं, जो आपको मिलेगी भी। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए की भागदौड़ भरा रहेगा और वह भागदौड़ बेकार रहेगी, क्योंकि आज आपके सभी कार्य आगे के लिए टल सकते हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान होगा। यदि आप किसी संपत्ति की अभिलाषा लंबे समय से कर रहे थे, तो आज आपकी वह अभिलाषा पूरी होगी। 

धनु 

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। उन्हें मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में आपको अपने आसपास रहने वाले लोगों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके मित्रों के रूप में हो सकते हैं, जो उनकी तरक्की में बाधा डाल सकते हैं। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे,

मकर 

आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी किसी गलत संगति के कारण बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, इसलिए उनके ऊपर पूरा ध्यान दें। आज आपको व्यापार में भी जोखिम उठाने से पहले बचना होगा, 

कुंभ 

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि पहले से भी आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो आज कष्टों में कोई वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले, नहीं तो बाद में वह किसी बीमारी का रूप ले सकता है। 

मीन 

आज आप अपने कार्य से ज्यादा दूसरों के कार्यों पर ध्यान देंगे, जिसका असर आपके कार्यक्षेत्र भर पड़ सकता है, क्योंकि आज आप अपने कार्य को ध्यान ना देकर, दूसरे के कार्योंपर लगे रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कार्य को पीछे छोड़ सकते हैं और बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

=====================

आचार्य आशु जी

9810586538--9899606198

Kolar News 18 May 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.