Video

Advertisement


मुहूर्त=राहुकाल=राशिफल===चौघड़िया==मंगलवार 17;मई 2022
मुहूर्त=राहुकाल=राशिफल===चौघड़िया==मंगलवार 17;मई  2022

शक सम्वत 1944

 विक्रम सम्वत 2079   श्री नल

 मास .   ज्येष्ठ

तिथि     प्रतिपदा - 06:27:08 तक, द्वितीया - 27:02:01 तक

नक्षत्र    अनुराधा - 10:46:53 तक

करण    कौलव - 06:27:08 तक, तैतिल - 16:44:54 तक

पक्ष     कृष्ण

योग      शिव - 22:37:13 तक

वार      मंगलवार

सूर्योदय    05:29:28

सूर्यास्त      19:05:44

चन्द्र राशि      वृश्चिक

ऋतु     ग्रीष्म

शुभ  समय==अभिजित 11:59:08 से 12:51:52 तक

दिशा शूल उत्तर

राहु काल 15:34:39 से 17:11:33 तक

सुझाव- भगवान को गुड़-धनिया अर्पण कर हनुमानजी को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

रोग -अमंगल  05:29 ए एम से 07:11 ए एम

उद्वेग -अशुभ 07:11 ए एम से 08:53 ए एम

चर -सामान्य 08:53 ए एम से 10:35 ए एम

लाभ -उन्नति  10:35 ए एम से 12:18 पी एम

अमृत -सर्वोत्तम  12:18 पी एम से 02:00 पी एम

काल -हानि  02:00 पी एम से 03:42 पी एम

शुभ -उत्तम  03:42 पी एम से 05:24 पी एम

रोग -अमंगल  05:24 पी एम से 07:07 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

============

मेष 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन आपको किसी भी विपरीत स्थिति को संभालने के लिए गंभीरता से काम लेना होगा। आपके दूरसंचार के साधनों में भी वृद्धि होगी। यदि कार्य क्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाए, तो उसे पूरा ध्यान लगाकर करना बेहतर रहेगा। 

वृष 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी व्यक्ति को अपने व्यवसाय में पार्टनर बना सकते हैं, लेकिन आपको पहले उनकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आपकी कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात होगी। 

मिथुन 

आज आपको पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुधरेगा। जीवनसाथी से आप संतान की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनका समाधान आप मिलकर खोजेंगे। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे,  जिनके कारण आप अपने खर्चो पर भी लगाम लगाएंगे, लेकिन फिर भी आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, 

सिंह 

आज का दिन आपकी आय में वृद्धि का दिन रहेगा, क्योंकि व्यवसाय कर रहे लोगों की कोई महत्वपूर्ण और अटकी हुई डील फाइनल होगी, जिसका उन्हें लाभ भी मिलेगा, लेकिन आपको जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा। आपके मन में नकारात्मक विचार आएंगे, 

कन्या 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आपको अपने किसी भी दोस्त अथवा रिश्तेदार के बहकावे में आकर अपने धन का निवेश सट्टेबाजी में करने से बचना होगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ कटु वचन बोल सकता है, जिनको लेकर आपको मानसिक तनाव रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी संभल कर रहना होगा, 

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को करने का मौका मिलेगा, जिसमें आपको माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को भी अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाए रखनी होगी, तभी वह उन विषयों में सफलता हासिल कर पाएंगे। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी आज कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक अपने कुछ सरकारी कामों को निपटाने की सोचेंगे, लेकिन पिताजी को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। 

धनु 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके बाद आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। ससुराल पक्ष के लोगों से भी आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, यदि वह किसी दूसरे कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में भी कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ कमाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। 

मकर 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको चेकअप आदि कराने होंगे। आप अपने परिवार के सदस्य के बीच सामंजस्य बिठाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज प्रबल रहेंगे, 

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में मनचाही सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज कोई नया बदलाव हो सकता है। आप अपने मन की कुछ बातों को अपने माता-पिता से साझा कर सकते हैं, जो लोग पढ़ने के शौकीन है वह आज अपने लिए कुछ नई पुस्तकें भी खरीद सकते हैं। 

मीन 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा, क्योंकि आपकी किसी मकान, दुकान, वाहन आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। यदि माताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होगा। भाई बहनों के साथ  आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण बाकी सदस्य की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। 

=====================

आचार्य आशु जी

9810586538--9899606198

Kolar News 17 May 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.