Advertisement
नवरात्र महोत्सव को लेकर पहाड़ी मंदिर पर हुई बैठक
कोलार मां पहाड़ा वाली सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने आम्र विहार स्थित पहाड़ी मंदिर पर बैठक आयोजित की। बैठक में नवरात्र महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने बताया कि समिति संरक्षक विधायक व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।
समिति के पदाधिकारियों की सहमति से नवरात्र महोत्सव में होने वाले आयोजन के मुख्य प्रभारी मनोहर मीना, नरेश राजपूत, संजीत मीना, दीपक प्रजापति को बनाया। मां पहाड़ा वाली सेवा समिति इस बार रामानंद सागर कृत्य रामायण को समिति द्वारा बड़े पर्दे पर सभी श्रद्धालुओं को दिखाएंगे और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कन्या पूजन कन्या भोज एवं विशाल भंडारा होगा। साथ ही विजय दशमी पर भव्य दशहरा महोत्सव में 51 फिट का रावण 41, 41 फिट के कुंभकरण, मेघनाथ का पुतला रंगारंग आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा। इसको लेकर समिति अध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने समिति के सभी पदाधिकारियों को अपनी अपनी जिम्मेदारियां सोंपी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |