Video

Advertisement


मुहूर्त=राहुकाल=राशिफल===चौघड़िया= रविवार= 15 मई 2022
मुहूर्त=राहुकाल=राशिफल===चौघड़िया= रविवार= 15 मई 2022

शक सम्वत 1944
विक्रम सम्वत 2079 श्री नल
दिन काल 18:28:
मास   वैशाख
तिथि   चतुर्दशी - 12:47:23 तक
नक्षत्र     स्वाति - 15:35:16 तक
करण     वणिज - 12:47:23 तक, विष्टि - 23:18:52 तक
पक्ष    शुक्ल
योग    व्यतिपात - 09:48:30 तक
वार    रविवार
सूर्योदय   05:30:37
सूर्यास्त    19:04:33
चन्द्र राशि    तुला
ऋतु     ग्रीष्म
शुभ समय==अभिजित 11:58:18 से 12:50:31 तक
दिशा शूल पश्चिम
राहु काल 17:16:17 से 18:55:30 तक
सुझाव- पान खाकर तथा अपने बड़ों को प्रणाम कर घर से निकलें।
----------------
दिन का चौघड़िया
=======
परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है
उद्वेग -अशुभ  05:26 ए एम से 07:09 ए एम
चर -सामान्य  07:09 ए एम से 08:52 ए एम
लाभ -उन्नति  08:52 ए एम से 10:35 ए एम
अमृत -सर्वोत्तम  10:35 ए एम से 12:18 पी एम
काल -हानि  12:18 पी एम से 02:01 पी एम
शुभ -उत्तम  02:01 पी एम से 03:44 पी एम
रोग -अमंगल  03:44 पी एम से 05:27 पी एम
उद्वेग -अशुभ  05:27 पी एम से 07:10 पी एम
टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!
==============================
राशिफल-
===========
मेष आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है,लेकिन आप जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप अपनी संतान से संबंधित कुछ समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आपके ऊपर कुछ पुराने कर्ज हैं,तो आप उनको भी उतारने में सफल रहेंगे,इसलिए आपको किसी से भी धन उधार लेने से बचना होगा। आपके कुछ मित्र आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके बचने की कोशिश करनी होगी।
वृष
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे जिसके कारण आपकी माताजी आपसे नाराज रहेंगी। यदि किसी काम में विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायंकाल के समय आपको किसी मामले में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
मिथुन
आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर सकते हैं। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो उसमें भी आज वृद्धि हो सकती है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्रियाकलापों में कुछ व्यवधान रहेंगे,जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं,लेकिन आपको धैर्य बनाकर उन्हें पूरा करना होगा तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे।
कर्क
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी शान शौकत देखकर आपके शत्रु भी हैरान व परेशान रहेंगे। संतान के प्रति आपका विश्वास मजबूत और गहरा होगा,क्योंकि यदि आप संतान को किसी कार्य को सौंपेंगे,तो वह उसे समय से पूरा करके देंगे,जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और रुकना होगा,तभी उन्हें राहत मिलती दिख रही है। आपको पिताजी से किसी कार्य के लिए डांट खानी पड़ सकती है,
सिंह
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही थी,तो उसमें आज सुधार होता दिख रहा है। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे नाराज है,तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।
कन्या
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा,लेकिन उन्हें अपने आसपास छुटपुट लाभ के अफसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा तभी वह लाभ कमा पाएंगे। यदि कार्यक्षेत्र में आप किसी से धन उधार भी लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप यदि किसी कार्य को करें
तुला
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप दिल से दूसरों का भला करने की सोचेंगे व उनकी सेवा करेंगे,लेकिन लोग इसे गलत तरह से समझेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,वह दिल खोलकर कर सकते हैं,क्योंकि वह इसका भरपूर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक
आज आपका मन अशांत व परेशान रहेगा,जिसके कारण आपका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा,लेकिन फिर भी आपको अपने कामों की ओर ध्यान देना होगा। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है,तो आपको उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति के कारण प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके शत्रुओं को वह रास नहीं आएगी,इसलिए आपको उनसे सतर्क रहना होगा।
धनु
दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी,लेकिन भाग्य का साथ मिलने से संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप कुछ धार्मिक अनुष्ठानों का भी हिस्सा बनेंगे,जहां आपकी कुछ नए मित्रों से मुलाकात होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है।
मकर
आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा,लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे अनावश्यक खर्च आएंगे जिनको आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि यदि किसी व्यक्ति से आपका वाद विवाद हुआ,तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि आप किसी नए कार्य में इन्वेस्टमेंट करेंगे,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देगा,इसलिए आप दिल खोलकर कर सकते हैं।
कुंभ
आज आप कुछ नई-नई खोज करने में दिन व्यतीत करेंगे और आपको पारिवारिक जनों का भरपूर सुख मिलेगा। आप नौकर चाकरों का भी पूरा सुख लेंगे,लेकिन सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप सीमित आय में भी अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। माताजी को आज कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है,
मीन
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपकी संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह सुलझेगी,जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा,लेकिन आपको घमंड नहीं करना है।
=====================
आचार्य आशु जी
 9899606198

Kolar News 15 May 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.