Video

Advertisement


नवरात्र पत्रक का विमोचन
nvratr patrak

 

कोलार नवरात्र महोत्सव में हर वर्ष मां पहाड़ा वाली सेवा समिति धार्मिक आयोजन करती है इस वर्ष भी मां पहाड़ा वाली सेवा समिति ने धार्मिक आयोजन तय किये है।  समिति इस बार रामानंद सागर कृत रामायण  बड़े पर्दे पर 7 अक्टूबर  साय 5:30 बजे से रोजाना दिखाई जाएगी! और कन्या भोज एवं विशाल भंडारा 10 अक्टूबर सायं 4:00 बजे से होगा।  भव्य दशहरा उत्सव एवं रंगारंग आतिशबाजी 11 अक्टूबर 2016 सायं 7 बजे से आयोजित होगी।  जिसको लेकर समिति संरक्षक एवम हुजूर विधायक  रामेश्वर शर्मा ने युवा सदन कार्यालय पर पत्रक विमोचन किया!

 समिति अध्यक्ष अध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने बताया कि पहाड़ी मंदिर पर नवरात्री में मेला का आयोजन किया जाता है।  मेले में सांस्कृतिक धार्मिक कन्या पूजन, कन्या भोज, विशाल भण्डारा, दशहरा उत्सव में 51 फिट का रावण 41,41 फिट के कुम्भकरण मेघनाथ के पुतले दहन के साथ भव्य आतिशबाजी की जाती है। साथ ही बच्चो के मनोरंजन के लिए झूले स्टाल, बेलून झूला, मिक्की माउस आदि के स्टॉल लगाये जाते है।   इस मेले में रामानंद सागर कृत रामायण को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।  इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष मनोहर मीना सचिव संजीत मीना कोषाध्यक्ष दीपक प्रजापति सदस्य सुरजीत दिनेश मीना यादव ओम प्रकाश मालवीय उमेश पटेल शेखर गुप्ता, आकाश  मीना रवि मीना आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे

      

Kolar News 19 September 2016

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.