Advertisement
उज्जैन। केन्द्रीय राज्य परिवहन मंत्री व रिटायर्ड जनरल वी. के. सिंह रविवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जनरल वी. के सिंह ने पंजाब में उत्पात मचा रहे खलिस्तानियों पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से सब ठीक होगा। इसके बाद उन्होंने मंगलनाथ धाम के दर्शन भी किये।
राज्य परिवहन मंत्री जनरल वी.के. सिंह परिवार सहित रविवार सुबह 9 बजे महाकाल मंदिर पहुचें और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेते हुए पूजन अभिषेक किया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक वे मंदिर परिसर में रहे। जनरल वी के सिंह मंदिर के महंत विनितिगिरी से भी आशीर्वाद लेने पहुंचे। महाकाल मंदिर समिति ने वी के सिंह को मंदिर की प्रतिमा, प्रसादी देकर सम्मानित किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जनरल वी. के. सिंह ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा है और देश- प्रदेश में उन्नति होती रहे यही कामना है। इस दौरान जनरल वी.के सिंह ने पंजाब में उत्पात मचा रहे खलिस्तानियों पर भी निशाना साधा और कहा कि बाबा महाकाल की कृपा का इंतजार है सब ठीक होगा। महाकाल बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद जनरल वी. के. सिंह बाबा मंगलनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |