Video

Advertisement


अहिरगवा पहुंचा तीन हाथियों का समूह
anuppur, Group of three elephants, reached Ahiragawa

अनूपपुर। छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परिक्षेत्र से 1 अप्रैल को आए तीन हाथियों के समूह 11वें दिन सोमवार को अनूपपुर वन मंडल के जैतहरी से राजेंद्रग्राम वन परीक्षेत्र के जंगलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरता हुआ वन परीक्षेत्र अहिरगवा के जंगलों में विचरण कर रहा है। इससे पहले रविवार की रात हाथियों के समूह ने ग्राम खमरौध के तीन ग्रामीणों के कच्चे मकानों में तोड़फोड़ कर घर के अंदर रखें सामग्रियों को अपना आहार बनाया। इसके बाद सोमवार सुबह इन हाथियों अहिरगवा बीट के वन चौकी के पीछे जंगल में अपना डेरा जमाया है।

 

हाथियों का समूह शनिवार को वन परिक्षेत्र राजेंद्रग्राम से विचरण करता हुआ रविवार की सुबह वन क्षेत्र अहिरगवा के तरंग गांव में जोहिला नदी के किनारे पूरे दिन आराम करने बाद देर शाम जोहिला नदी के किनारे कातुरदोना पहुंचा जहां समनू बैगा के कच्चे मकान को तोड़कर घर के अंदर रखा अनाज को बाहर निकालकर खाया व बाड़ी में लगे कटहल को अपना अहार बनाया। ग्रामीणों द्वारा हल्ला के कारण हाथियों का समूह खमरौध ग्राम पंचायत में जंगल के किनारे बसे छापीटोला में इंद्रपाल पिता लालमन सिंह गौड़ का मकान तोड़कर घर के अंदर रखे मसूर धान की फसल को खाते हुए प्यारेलाल बैगा, राजू सिंह के मकान को भी नुकसान पहुंचाया। बैगानटोला होते हुए लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय कर सोमवार की सुबह अहिरगवा बीट के वन चौकी के पीछे अहिरगवा पथखई घाट के बीच जंगल में अपना डेरा जमाए हुए हैं। हाथियों के समूह के निरंतर विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी अहिरगवा अविचल त्रिपाठी, परिक्षेत्र सहायक अहिरगवा राजू केवट, परिक्षेत्र सहायक पडमनिया देवेंद्र पांडे, परिक्षेत्र सहायक खरसोल जे,पी,साहू सहित वनरक्षको व सुरक्षा श्रमिक,ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं।

 

वन विभाग प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा आम जनों से हाथी विचरण क्षेत्रों में दिन या रात में नहीं जाने जंगल व जंगल के किनारे स्थित कच्चे मकानों में ना रहने के साथ हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए मुनादी भी कराई जा रही हैं। वन मंडला अधिकारी अनूपपुर डॉ,एए अंसारी, उप वन मंडल अधिकारी राजेंद्रग्राम मान सिंह मरावी ने वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से आमजन की सुरक्षा को देखते हुए हाथियों के समूह के साथ ग्रामीणों को उनकी सुरक्षा के लिए निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। हाथियों के समूह के निरंतर 11 वें दिन से विचरण पर अब तक किसी भी तरह की जन घायल जनहानि की घटनाएं निर्मित नहीं होने से जिला प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग ने राहत की सांस ली हैं। वहीं आने वाले समय में निरंतर विचरण कर रहे इस समूह पर नजर बनाए रखते हुए आम जनों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि हाथियों का समूह एक दो दिनों बाद अन्य वन मंडलों के इलाके में प्रवेश कर जा जाने की संभावना बन रही है जिससे अनूपपुर वन मंडल के लोगों को राहत मिल सकेगी।

Kolar News 11 April 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.