Advertisement
भोपाल। रामनवमी पर खरगोन और बड़वानी में हुए उपद्रव पर प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए है। खरगोन हिंसा मामले पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का तीखा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि जिस किसी ने भी पत्थर फेंक कर प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास किया है, वह तैयार रहे अब उनके घरों को पत्थर का ढेर बना दिया जाएगा।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि खरगोन की घटना में अब तक 77 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है अभी और लोगों की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि अब सेंधवा और खरगोन दोनों जगहों पर स्थिति सामान्य है। खरगोन में कर्फ्यू जारी है। वहां के दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का अभियान शुरू किया गया है। एक भी दोषी को बख्शा नहीं जायगा। उन्होंने बताया कि एसपी के पैर में गोली लगी है, वो घायल हुए हैं। पुलिस के और 6 जवान घायल हुए हैं। घायलों में एक व्यक्ति गंभीर है, अन्य की स्थिति बेहतर है। मिश्रा ने कहा जिस घर से पत्थर आए, उन घरों को पत्थर का ढेर बना देंगे।
गृह मंत्री ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव की हार नहीं पचा पाने वाले लोग माहौल सुलगाने का काम कर रहे हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग की स्लीपर सेल यह सब साजिश कर रहे हैं। परिणामों से भी उन्हें समझ नहीं आ रहा कि देश क्या चाहता है। देश किस दिशा में जाना चाहता है। प्रदेश की शांति भंग कर यह विघ्नसंतोषी अपनी खीज निकाल रहे हैं। आप बताओ कि करोली राजस्थान में दंगे के बाद आज तक कर्फ्यू लगा है लेकिन खरगोन के दंगे में राजनीति करने वालों ने आज तक करोली को लेकर मुहं नहीं खोला क्यों, क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है लेकिन में बता दूं की प्रदेश में इस तरह शांति भंग करने वाले कितने भी मंसूबे पाल ले उनके मंसूबे सफल नहीं नही होने वाले हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायगा। प्रदेश शांति का टापू है और उसकी शांति भंग करने की इज़ाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |