Video

Advertisement


तापमान बढ़ोतरी के साथ ही बढ़ रहा बीमारियों का खतरा
mandsour, With the rise , temperature,  risk of diseases,increasing

मंदसौर। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही बीमारी का खतरा बढ़ गया है। लोग मौसमजनीत बीमारी के शिकार हो रहे हैं। शहर सहित पूरे अंचल में लगातार बढ़ रहे पारे से हालात खराब हो रहे हैं। सूरज की लगातार बढ़ रही धमक से पारा भी 41 डिग्री पार पहुंच गया है। दोपहर में चली गर्म हवा के चलते सडकों पर आवाजाही भी कम ही रही।

अब मौसम विभाग भी लू की चेतावनी दे रहा हैं। तेज हो रही गर्मी का के चलते पहले ही जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया था। आंगनबाडियों का समय भी सुबह 11.30 बजे तक कर दिया था। न्यूनतम तापमान भी तेज गति से बढते हुए 22 डिग्री तक पहुंच गया हैं।

 

तापमापी तेजी से ऊपर जा रहा हैं और अचानक शुरू हुई तेज गर्मी से लोग मौसमजनित बीमारियों सर्दी-जुकाम, उल्टीह-दस्त, बुखार के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सोकों की कमी के चलते अधिकांश मरीज निजी क्लिनिक में जा रहे हैं। शहर सहित जिलेभर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अप्रैल की शुरूआत से ही दोपहर के तापमान में उछाल आ गया था। इस दौरान पहले भी दो दिन तक पारा 41 डिसे तक पहुंच गया था। 4 व 5 अप्रैल को पारा 41 डिग्री सेंटीग्रेट पर ही टिका रहा। इसके बाद 6, 7 व 8 अप्रैल को पारा फिर 40 डिग्री से अंदर आकर 39 तक पहुंचाप गया था और अब शनिवार को एक बार फिर पारा 41.0 डिसे तक पहुंच गया। अप्रैल माह में रिकार्ड बना रही गर्मी के दौर में बहुत सालों बाद अप्रैल के पहले पखवाड़े में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा हैं। अगर तापमापी की यही रफ्तार रही तो जल्दक ही 42 से 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही अब रात का पारा भी बढना शुरु हो गया है।

शनिवार को न्यूीनतम पारा भी 20 डिग्री तक पहुंच गया है। शिवना नदी पर बने रामघाट बैराज और कालाभाटा बांध के साथ ही तैलिया तालाब में भरे पानी का वाष्प न भी तेज हो रहा है। अगर गर्मी के यही हाल रहे तो जलस्तर भी तेजी से कम होने लगेगा। तापमान बढने का असर जनजीवन पर भी दिख रहा हैं। बाजार में दोपहर में लोग कम हो रहे हैं। पर अभी त्योअहार होने से बाजारों में गतिविधियां दिख रही हैं। दरअसल त्योहार भी है और आगे जाकर शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला हैं। इसके चलते लोग खरीददारी में भी जुटे हैं। गर्मी बढने के साथ ही धूल भरी गर्म हवा की रफ्तार भी 20 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। इसके साथ ही रात में उमस भरा वातावरण भी रहा।

Kolar News 10 April 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.