Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 05 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 23 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 41 हजार 188 हो गई है। राहत की बात यह है कि राज्य में लगातार 19वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम को जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले भी यहां 06 नये संक्रमित मिले थे।
कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 8,863 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 05 पॉजिटिव और 8,858 निगेटिव पाए गए, जबकि 41 नमूने रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.05 रहा। नये मामलों में इंदौर में 2 तथा रतलाम, कटनी और उमरिया में 1-1 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 48 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां 19 दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है।
प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 89 लाख 24 हजार 385 लोगों के नमूनों की जांच की गई। इनमें कुल 10,41,188 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें 10,30,400 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 23 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 72 से घटकर 54 रह गई। खुशी की बात यह भी है कि राज्य के 35 जिले पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इन जिलों में अब कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।
इधर, प्रदेश में 08 अप्रैल को शाम छह बजे तक 48 हजार 386 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन की 11 करोड़, 66 लाख, 22 हजार, 435 डोज लगाई जा चुकी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |