Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों की सोमवार को विस्तारित बैठक भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि वह स्वयं संसद में युवा कांग्रेस के माध्यम से ही पहुँचे थे। उन्होंने कहा कि 1980 के आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की वापिसी के लिए स्व. इंदिरा गांधी जी ने युवा कांग्रेस की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण माना था। जहां युवा कांग्रेस मजबूत है, वहां कांग्रेस भी मजबूत है। 2023 का चुनाव म.प्र.के युवाओं के भविष्य का चुनाव है, अब युवा कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर लड़ाई लड़ते हुए संगठन का विस्तार करना है।
कमलनाथ ने कहा कि आज आपको आक्रमक होने की जरूरत है, हमने मप्र को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ लोगों ने खरीद-फरोख्त करके हमारी सरकार गिरा दी। आज मप्र की पहचान भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, तरह तरह के माफिया के रूप में बन गई है। क्या हम ऐसा मप्र चाहते हैं? भाजपा के लोग हमसे 15 महीने का हिसाब मांगते हैं, मैं तो कहता हूं 18 साल का हिसाब जनता को दे दीजिए। भाजपा कलाकारी की राजनीति करती है? शिवराज जी कलाकारी की राजनीति ज्यादा करते हैं, मैं तो कहता हूं कि कलाकारी करना हैं तो मुंबई चले जाईये, वहां अच्छी एक्टिंग कर लेंगे। आज भ्रष्टाचार की राजनीति चल रही है पैसे दो और काम लो।
पूर्व सीएम ने कहा कि आज का युवा अपने हाथों में काम चाहता है, ठेका या कमीशन नहीं चाहता है। आज नौजवानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है उनके भविष्य की, कृषि क्षेत्र में भी आज सबसे बड़ी चुनौती है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य कहां से सुरक्षित रह सकता है। आज प्रदेश को कहां घसीटा जा रहा है यह युवाओं को नौजवानों को समझने की जरूरत है। हमारी चक्की धीमी चलती है, पर पीसती बहुत बारीक है।
कमलनाथ ने केन्द्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी जी ने 2014 के चुनाव में कहा था दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देंगे। किसी को रोजगार मिला क्या? बल्कि बेरोजगारी बढ़ गई। आज युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए 2019 के चुनाव में रोजगार की बात न करके राष्ट्रवाद की बात करने लगे, ये हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ायेगे? मैं इनसे पूछता हूं कि क्या इनकी पार्टी में एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहा है, जिसने देश की आजादी में भाग लिया हो।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |