Video

Advertisement


अप्रैल के दूसरे दिन पारा 40.5 डिग्री पर
gwalior,mercury, second day of April , 40.5 degrees

ग्वालियर। मार्च के अंतिम तीन दिन लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास मडऱाते रहे अधिकतम तापमान में अपै्रल के पहले दिन दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन अपै्रल के दूसरे दिन शनिवार को अधिकतम तापमान आंशिक उछाल के साथ 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार से पांच दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने रविवार को लू चलने की चेतावनी भी जारी की है।

पिछले दिनों की तरह शनिवार को भी मौसम शुष्क रहा और तेज धूप निकली। साथ ही दो किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाएं भी चलीं। जिससे दोपहर में लू की स्थिति बनी रही। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान तीन दिन बाद एक बार फिर लुढ़ककर 17.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो औसत से 1.5 और पिछले दिन से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले इससे पहले 29 से 29 मार्च तक तीन दिन न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय ने बताया कि हाल ही में उत्तर भारत से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजरा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है लेकिन रविवार से अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। अगले पांच दिन में अधिकतमत तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Kolar News 2 April 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.