Advertisement
ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार के बाद गुरुवार को भी बिखरे हुए बादल छाए रहे। साथ ही चार किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तरी हवाएं चलीं। बावजूद सूरज की तपन के चलते तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं जिसके चलते तापमान में ज्यादा उलटफेर की संभावना नहीं है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद शनिवार से तापमान में वृद्धि होगी।
स्थानीय मौसम वैज्ञश्र ने बताया कि इस समय पश्चिमी राजस्थान में चक्रवात के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में चक्रवात बने हुए हैं। इस वजह से वायु मंडल में बह रहीं नमी युक्त हवाओं की वजह से बादल छाए हुए हैं लेकिन इन बादलों से ग्वालियर-चम्बल अंचल में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान गुना व अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है जबकि शनिवार से मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके बाद तापमान बढऩे के साथ गर्मी का असर बढ़ेगा।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 37.2 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा जो औसत से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 54 और शाम को 38 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है जबकि न्यूतनम तापमान में वृद्धि हो सकती है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |