Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होलिका दहन के लिए भोपाल के माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा के सामने से गुरुवार को गो-काष्ठ की खरीदारी की। उन्होंने नागरिकों से होलिका दहन में लकड़ियों के स्थान पर गो-काष्ठ का उपयोग करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट करके कहा कि आज होलिका दहन होगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व है। अंतत: बुराई पराजित होती है। आनंद के वातावरण में खूब उत्साह से होली मनाइये, लेकिन आपसे आग्रह है कि होलिका दहन के लिए गो-गाष्ठ का उपयोग कीजिए। संकल्प लीजिए कि अब वृक्षों को नहीं काटेंगे व होलिका दहन गो-काष्ठ से करेंगे। इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि होली उत्साह, उमंग से मनाएं पर शालीनता के साथ। उन्होंने कहा था कि होली सिर्फ गौ-काष्ठ से जलाएं। मैं भी गो-काष्ठ से ही जलाऊंगा। पेड़ नहीं काटना है, पेड़ तो लगाना है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |