Advertisement
गुना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने फिर एक बार पार्टी पर सवाल उठाया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर उन्होंने ट्वीट किया। कांग्रेस को मिली हाट पर ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हार-जीत का कारण संगठन के निर्णय होते हैं। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सुनेंगे, फिर निर्णय लेंगे तो अवश्य जीतेंगे। बता दें कि गुना की चांचौड़ा सीट से विधायक लक्ष्मण सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। पहले भी कई मौकों पर वह चर्चित ट्वीट करते नजर आए हैं। अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह के बयानों पर भी वह कई बार सवाल उठा चुके हैं। राम मंदिर, धारा 370 को लेकर दिग्गी द्वारा दिये गए बयानों की वह खुद मुखालफत कर चुके हैं।
लक्ष्मण सिंह ने सोमवार को फिर एक ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। हाल ही में सम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार पर उन्होंने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- "कांग्रेस की 'नीति' 'योजनाएं' हमेशा आम आदमी के किये बनीं हैं, बनती रहेंगी। चुनाव की हार-जीत का कारण संगठन के निर्णय होते हैं। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सुनेंगे, फैसले फिर लेंगे तो अवश्य जीतेंगे।"
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |