Advertisement
रतलाम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजन किए गए। समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा सरकारों द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा भी की गई। सभी संस्थाओं में महिला सशक्तिकरण को और अधिक कारगर और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न महिला वक्ताओं ने सुझाव दिए। वहीं आज शहर के विभिन्न थानों पर महिला पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली।
महिला दिवस के मौके पर शहर के सभी ट्रैफिक पॉइंट पर आज केवल महिला कर्मियों ने ही यातायात व्यवस्था संभाली। महिला दिवस के मौके पर सभी महिला पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था की मुश्किल ड्यूटी को निभाने का निर्णय लिया। वहीं आम दिनों की बजाय आज रतलाम पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं द्वारा हर तरह की ड्यूटी निभाने का संदेश समाज को देना था। रतलाम के सैलाना बस स्टैंड चौराहा ,दो बत्ती चौराहा, और फव्वारा चौक पर रतलाम पुलिस की सभी महिला कर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था का मोर्चा संभाला है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लीड कर रही डीएसपी एमबी सुराणा ने बताया कि इससे ना सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था बल्कि उसमें आ रही बाधाओं को भी महिला पुलिस कर्मियों ने बखूबी दूर किया है। आयोजन का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि महिलाएं हर तरह की मुश्किल ड्यूटी करने में सक्षम है।
केंद्र व राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के अनेक कार्य किए
सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन के तत्वाधान में महिला समिति द्वारा सेवानिवृत्त पेंशनरों के सम्मान के साथ सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य पर संगोष्ठी का आयोजन पूर्व महापौर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनीता यार्दे, स्टेट बैंक आफ इंडिया मुख्य ब्रांच प्रबंधक दीपिका यादव, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनामिका अवस्थी, यूनियन बैंक की सविता तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। पेंशनर एसोसिएशन की वयोवृद्ध हंसी शिवानी का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. उन्होंने सभी महिलाओं को गिफ्ट प्रदान की गई। सुनीता यार्दे ने कहा कि आज देश में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह महिलाओं के सशक्तिकरण एवं विभिन्न योजनाओं से महिलाओं का उत्थान कर रहे हैं । निश्चित रूप से हम अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं कि कई वर्षों के बाद महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं फ्रंट लाइन में लाया जा रहा है।
डॉक्टर अवस्थी ने कहा कि रेल सेवा के दौरान भी और रेल सेवा के बाद भी रेल एकमात्र ऐसा विभाग है जो स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखता है, आपने सभी महिलाओं से यह अनुरोध किया कि आप अपने आप को स्वस्थ रखें तथा सामाजिक दायित्व का निर्वाह करें रेलवे की दी गई स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।
दीपिका यादव ने कहा कि आज सेवानिवृत्त महिलाओं के बीच उपस्थित होकर मैं अभीभूत हूं, आपने ग्रीन कार्ड की योजना, एटीएम, पासबुक प्रिंट, लाइव सर्टिफिकेट, फैमिली पेंशन आदि सभी मुद्दों पर अपनी बात रखी और किसी भी समस्या के लिए आपने अपना मोबाइल नंबर भी सबको दिया जिससे किसी भी समय मुझसे बात कर सकते हैं।
विद्युत मंडल में महिलाकर्मियों का सम्मान
मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के शहर संभाग रतलाम में कार्यपालन यंत्री विनय प्रताप सिंह के द्वारा कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
एमआर यूनियन ने महिलाओं को प्रतिक चिन्ह भेंट किए
एम.आर. यूनियन द्वारा कार्यालय पर विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष कॉम अश्विनी शर्मा ने महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि महिला दिवस सांकेतिक रूपसे एक दिन मनाया जाता है जबकि साल का प्रत्येक दिन महिलाओं का ही होता है।
मुख्य अतिथि के रूप में गीता देवी राठौर और विशेष अतिथि के रूप में डॉ गीता दुबे मंचासीन रही । डॉ दुबे ने अपनी स्व रचित कविता के माध्यम से सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधियों शोभा नेनानी (दूरसंचार विभाग), दीपिका मरमट (पुलिस), रूबीका देवांग ( जिला खेल अधिकारी),जीनत स्टीफन (ब्लड बैंक), कविता तिवारी (बैंक), सोनू अकोदिया (आंगनवाड़ी) आदि को पुष्प हार पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
महिला सुरक्षा कानून के संबंध में जानकारी दी
जन शिक्षण संस्थान ने विभिन्न गांवों से प्रशिक्षण लेने वाली लगभग 250 महिलाओं व अनुदेशिकाओं का सम्मान कर प्रमाणपत्र प्रदान किये गए। इस अवसर पर महिला सुरक्षा कानून पर कार्यक्रम की अध्यक्षा एडवोकेट प्रीति सोलंकी द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |