Advertisement
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माताजी शुभांगी भगत के अंतिम संस्कार में भाग लेने रविवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित प्रदेश के कई भाजपा नेता इंदौर पहुंचे। 78 वर्षीय शुभांगी भगत का शनिवार को निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रविवार सुबह एयरपोर्ट से सीधे ब्रजेश्वरी मेन, गणेशधाम स्थित भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के निवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा तथा पार्टी नेताओं ने स्व. शुभांगी भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सुहास भगत तथा परिजनों को सांत्वना दी। अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे रामबाग मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |