Advertisement
भोपाल। पाकिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रूख बदल गया है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण गुरुवार को शहर में आंशिक बादल छाए रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादलों के कारण दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान भी 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। उधर, शनिवार से एक अधिक तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से राजधानी सहित मध्यप्रदेश के पूर्वी एवं उत्तरी हिस्सों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य रहा था। यह मंगलवार के अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |