Video

Advertisement


मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में कृषि में हुई उल्लेखनीय प्रगति: नरेन्द्र सिंह तोमर
bhopal, Significant progress , agriculture, Narendra Singh Tomar

भोपाल। केंद्रीय कृषि तथा किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज का दिन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। यह पहला अवसर है जब प्रदेश के 49 लाख से अधिक किसानों को 7618 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि उनके खातों में जमा की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में विगत 15 वर्षों से खेती और किसानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

 

केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बैतूल जिला मुख्यालय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री फसल बीमा दावा राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान की कृषि हितैषी नीतियों और किसानों के प्रति संवेदनशीलता के प्रति धन्यवाद दिया।

 

राज्य स्तरीय में मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों के खाते में खरीफ 2020 और रबी 2020-21 की 49 लाख दावों में 7618 करोड़ रुपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन तथा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय कृषि तथा किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली से वर्चुअली सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, सांसद दुर्गादास उइके अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में बैतूल के 381 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया गया।

 

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में निरंतर सिंचाईं की क्षमता और बिजली की उपलब्धता बढ़ रही है। उन्नत कृषि के क्षेत्र में प्रदेश अग्रणी है, जो हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिलकर प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कृषि के क्षेत्र और गरीबी उन्मूलन के लिए नित नई योजनाएँ बनाई जाकर उन्हें लागू किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान कर रही है। कम प्रीमियम देकर किसानों को अधिकाधिक लाभ मिल रहा है। खाद्यान्न, दुग्ध उत्पादन, बागवानी आदि सभी क्षेत्रों में मध्यप्रदेश उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। केन्द्र सरकार कृषि के क्षेत्र में इन्फ्रा-स्ट्रक्चर विकसित करने के लिए प्रदेश को सहायता उपलब्ध करा रही है।

 

उन्होंने कहा कि किसानों को आज तकनीक से जोडऩे की आवश्यकता है। केन्द्र ने इसके लिए ड्रोन पॉलिसी जारी कर दी है। ड्रोन खरीदने की इच्छुक संस्थाओं को अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी संबोधित किया।

Kolar News 12 February 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.