Advertisement
हरिद्वार/भोपाल। राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्हें सब मजाक में लेते हैं। देश में दो शो चल रहे हैं, पहला टीवी पर कामेडी विथ कपिल शर्मा और और दूसरा मोबाइल पर कामेडी विथ राहुल गांधी। कांग्रेस के लिए तो वंशवाद और तुष्टिकरण ही रीति-नीति है। अब तो कांग्रेस उत्तराखंड में मुस्लिम विश्वविद्यालय की बात कर रही है। हम उत्तराखंड के विकास, सभी वर्गों के कल्याण और गरीबों के उत्थान की बात करते हैं। किसान, महिला, बच्चों युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले, इसके लिए उत्तराखंड भाजपा संकल्पित हैं।
यह बातें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उत्तराखण्ड के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरिद्वार अर्थात् हरि तक पहुंचने का द्वार, हरि को पाने का द्वार। यहां आकर मन आनंदित हो जाता है, ह्रदय प्रसन्न हो जाता है। यह वीरों की धरती है, मैं इस पुण्य धरा को प्रणाम करता हूं। यहां का कंकर कंकर भी शंकर है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि देश में मनोरंजन के लिए दो शो पसंद किए जाते हैं। एक है टीवी पर The Kapil Sharma show और दूसरा मोबाइल पर Comedy with Rahul Gandhi. राहुल गांधी को देश में कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। राहुल गांधी कहते हैं कि मोदी जी ने दो भारत बना दिया है। उन्हें याद करना चाहिए कि कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते चीन भी आंखें दिखा रहा था। अब किसी की हिम्मत नहीं कि भारत की तरफ आंख उठा कर देख ले।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में चारों धाम का विकास पुष्कर धामी जी सरकार कर रही है। कांग्रेस को चार धामों से क्या लेना-देना? उनके चार धाम तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा हैं। राहुल गांधी आजकल हिंदुत्व पर बात कर रहे हैं। वह कहते हैं हिंदू और हिंदुत्व अलग है। सभी के कल्याण की कामना ही हिंदुत्व है, वसुधैव कुटुंबकम की भावना ही हिंदुत्व है, राष्ट्र का विकास हो, यही हिंदुत्व है। कांग्रेस के लिए तो वंशवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और अन्याय ही रीति-नीति है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरीश रावत ने सरकार बचाने सरकारी खजाने की लूट के लिए खुली छूट दे दी थी। अब तो कांग्रेस उत्तराखंड में मुस्लिम विश्वविद्यालय की बात कर रही है। प्रेम एक पवित्र भावना है। यह माता, पिता, बच्चों, भाई, बहन सब में हो सकता है, लेकिन लव के नाम पर जिहाद को भाजपा नहीं चलने देगी। लव के नाम पर धर्मांतरण करवाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |