Advertisement
भोपाल। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के मौसम का मिजाज सर्द-गरम हो चला था। दिन में हल्की गर्मी तो रात में सर्दी का अहसास हो रहा था, लेकिन बुधवार रात से एक बार फिर सिहरन भरी ठंड लौट आई है। फिजाओं में घुली रात की ठंडक का असर सुबह भी महसूस हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिनों में एक बार फिर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाएगा।
भोपाल मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। साथ ही उसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात समाप्त हो गया है। वर्तमान में सक्रिय सिस्टम भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस वेदर सिस्टम भी गुरुवार को समाप्त हो गया है। इसके चलते हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी होने के आसार हैं, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। अगले दो दिन तक रात का तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान में अगले दो दिन बढ़ोतरी होगी। हालांकि दिन के तापमान में अभी मामूली गिरावट ही हो सकती है।
उधर 13-14 फरवरी को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत मिले हैं। अभी फरवरी माह के अंत तक हल्की ठंड बरकरार रहेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस वर्ष लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का असर अभी तक बरकरार हैं। आमतौर पर मकर संक्रांति तक ठंड की विदाई मानी जाती है लेकिन अभी सुबह वह शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में धूप निकलने के कारण ठंड से थोड़ी राहत है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |