Video

Advertisement


जर्जर मकानों को तोडऩे से पहले हो विस्थापनः साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
bhopal, Displacement should ,done before demolishing ,dilapidated houses
भोपाल। बारिश से पहले जर्जर मकानों को तोडऩे का काम नगर निगम हर साल करता है, लेकिन विस्थापन के बिना आम लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। माता मंदिर के नजदीक स्थित नेहरू कॉलोनी के जर्जर मकान खाली करने के लिए भोपाल नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद घबराए रहवासियों ने भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मकान तोडऩे से पहले विस्थापन की गुहार लगाई।
 
स्थानीय नागरिकों ने शुक्रवार को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बताया कि बारिश के मौसम में अचानक मकान शिफ्ट किया जाना संभव नहीं है। सांसद साध्वी प्रज्ञा ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि नेहरू कॉलोनी वासियों को पहले मूलभूत सुविधा युक्त प्रधानमंत्री योजना में आवास आवंटित किए जाएं। इसके साथ ही बारिश को देखते हुए मकान खाली करने के लिए एक माह का समय भी दिया जाए।


Kolar News 18 June 2021

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.